☜ Click Here to Star Rating



सांसद लुंबाराम चौधरी ने सिरोही में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य की धीमी गति पर गहरी नाराजगी व्यक्त की।

सांसद लुंबाराम चौधरी ने सिरोही में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की धीमी गति पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और अधिकारियों को जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए।

.

निरीक्षण के दौरान, सांसद चौधरी ने प्रिंसिपल डॉ. श्रवण मीणा, संबंधित निर्माण फर्म के इंजीनियरों और ठेकेदारों से काम की प्रगति पर सवाल किया। उन्होंने स्पष्ट कहा, “आपको कितना समय और चाहिए? काम को समयबद्ध तरीके से जल्दी पूरा करवाया जाए, बार-बार बहाने नहीं चलेंगे, मुझे काम चाहिए।” इस पर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. श्रवण मीणा ने सांसद चौधरी को आश्वस्त किया कि 31 मार्च तक सभी निर्माण कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।

सांसद चौधरी ने पूरे कैंपस का भी निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों के निदेशक से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के बाद, सांसद ने विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए आयोजित एक बैठक में भी भाग लिया। उन्होंने जोर दिया कि क्षेत्र के युवाओं को शीघ्र ही गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा की सुविधा मिल सके, इसके लिए निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करना आवश्यक है।

बैठक में प्रिंसिपल श्रवण मीणा, प्रोजेक्ट डायरेक्टर अनिल कुमार माथुर, एस.पी. बोहरा, संजय माथुर और कॉन्ट्रेक्टर मोहित कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading