![]()
झालावाड़ में बीमारी ने परेशान दंपती ने पंखे पर लटककर किया सुसाइड।
झालावाड़ के सुनेल कस्बे में एक दंपती ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। दंपती का शव उनके घर में पंखे पर लटका मिला। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। फिलहाल पुलिस संदिग्ध हालात में मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बेटा नीचे आया तो पंखे पर लटके मिले माता-पिता
सुनेल थाना अधिकारी विष्णु सिंह ने बताया: लालचंद धाकड़ (65) और उनकी पत्नी सीताबाई (60) का शव उनके घर में पंखे पर लटका मिला। दंपती सुनेल के घाना चौक में अपने दो मंजिला मकान में ग्राउंड फ्लोर पर रह रहे थे। उनके साथ उनका 40 साल का अविवाहित बेटा जगदीश ऊपर की मंजिल में रहता था। सोमवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे जब बेटा चाय के लिए नीचे आया तो उसे घटना का पता चला।
बेटे ने इसकी सूचना अपने रिश्तेदारों को दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने शवों को नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने दंपती को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली।
लंबी बीमारी से परेशान थे पति-पत्नी
थानाधिकारी ने बताया कि दोनों पति-पत्नी लंबे समय से बीमार थे। लालचंद धाकड़ की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उन्होंने आत्महत्या का कारण बीमारी से परेशान होना बताया है। दंपती करीब 5-7 साल से अपनी बीमारियों से परेशान थे।
लालचंद की बीपी-शुगर की बीमारी का इलाज कोटा में चल रहा था, जबकि सीताबाई पैरालिसिस की बीमारी से पीड़ित थीं। जिसके कारण उन्हें आंखों से दिखाई देना बंद हो गया था। फिलहाल पुलिस ने इस मामले को संदिग्ध अवस्था में मौत के रूप में दर्ज किया है और जांच जारी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments