![]()
श्रीगंगानगर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम की कार्रवाई जारी है। ED की टीम सुबह कॉलोनाइजर मुकेश शाह के निवास और कार्यालय में छापेमारी करने पहुंची। ED की टीम मुकेश शाह के रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी में स्थित आवास और कार्यालय में दस्तावेज खंगाल रही है।
आर्थिक अनियमितताओं को लेकर कार्रवाई यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति और अन्य आर्थिक अनियमितताओं को लेकर की जा रही है। इस दौरान सुरक्षा को लेकर सदर थाने की टीम गेट के बाहर तैनात है।
संदिग्ध लेन-देन और संपत्तियों से जुड़े रिकॉर्ड्स की तलाश मुकेश शाह श्रीगंगानगर के प्रमुख कॉलोनाइजर्स में से एक हैं। उन्होंने जिला मुख्यालय पर अब तक कई आवासीय कॉलोनियों का विकास किया है। सूत्रों के अनुसार, उनकी कुछ कॉलोनियों की वैधता पर पहले भी सवाल उठ चुके हैं। माना जा रहा है कि टीम को संदिग्ध लेन-देन और संपत्तियों से जुड़े रिकॉर्ड्स की तलाश है।
अभी तक प्रवर्तन निदेशालय की ओर से इस कार्रवाई पर कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इस घटनाक्रम को लेकर इलाके में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। लोगों की नजरें अब आधिकारिक सूचना पर टिकी हुई हैं।
फिल्म निर्माता सोहम शाह के भाई हैं मुकेश शाह कोलोनाइजर मुकेश शाह के भाई सोहम शाह फिल्म निर्माता भी हैं। सोहम शाह ने सबसे पहले बाबर फिल्म बनाई थी। उसके अलावा उन्होंने वेब सीरीज भी बनाई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments