☜ Click Here to Star Rating


जयपुर के बैनाड़ रोड स्थित फकीरा नगर में नरेंद्र सिंह राठौड़ पत्नी विनोद कंवर व 3 बच्चों के साथ रहता था। उसके पड़ोस में सुभाष कुमावत भी किराए पर कमरा ले कर रहता था।

.

सुभाष टैक्सी चालक था। नरेंद्र सिंह बस ड्राइवर था। दोनों के कमरे पास-पास होने और हम पेशा होने के कारण एक-दूसरे से अच्छी पटती थी। दोनों का एक-दूसरे के यहां आना-जाना भी था।

सुभाष ड्राइवरी पार्ट टाइम करता था। वह गांव में रहता था। जब कोई उसे बुलाता तब गाड़ी चलाने के लिए जयपुर आ जाता था। वह फकीरा नगर में अपने कमरे पर हफ्ते में 2-3 दिन के लिए रुक जाता थ।

काम खत्म हो जाने के बाद वापस अपने गांव चला जाता था। नरेंद्र की पत्नी विनोद कंवर एक फैक्ट्री में काम करती थी। 6 मार्च, 2022 की शाम दोनों पति-पत्नी अपने-अपने काम से वापस घर आए थे।

विनोद कंवर ने चाय बनाई। उसने पति नरेंद्र से कहा, ‘‘सुभाष के लिए भी चाय बना ली है। आप उसे बुला लाओ।’’

विनोद कंवर ने सुभाष को चाय पीने के लिए बुलाने के लिए पति नरेंद्र को भेजा था। -फोटो एआई जनरेटेड

विनोद कंवर ने सुभाष को चाय पीने के लिए बुलाने के लिए पति नरेंद्र को भेजा था। -फोटो एआई जनरेटेड

इस पर नरेंद्र सुभाष को बुलाने उसके कमरे पर गया। वहां सुभाष की लाश पड़ी थी। लाश देखते ही उसके होश उड़ गए। वह चीखते हुए अपने घर की ओर दौड़ा। उसने पत्नी को बताया कि कमरे में सुभाष मरा पड़ा है।

यह सुन कर विनोद कंवर भी पति के साथ दौड़ी-दौड़ी। उसके कमरे पर पहुंची। देखा कमरे की खिड़की के पास सुभाष मरा हुआ पड़ा था। नरेंद्र ने मकान मालिक को खबर दी। मकान मालिक ने इसकी जानकारी करधनी थाना पुलिस को दी।

सूचना पर तत्कालीन थाना प्रभारी बनवारीलाल मीणा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव का निरीक्षण किया। मृतक के हाथ और गर्दन पर चोट के निशान थे।

ऐसे में प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई कि संभवतया सुभाष को हार्ट अटैक आया और गिरने से उसे चोट लग गई।

मकान मालिक ने बताया कि सुभाष टैक्सी ड्राइवर था। अपने काम से काम रखता था। कमरे पर कुछ दिन ही रुकता था। पूछताछ में विनोद कंवर ने पुलिस को बताया कि सुभाष से उस के परिवार के अच्छे संबंध थे।

नरेंद्र सुभाष को बुलाने के लिए गया तो कमरे में उसकी लाश पड़ी थी। -फोटो एआई जनरेटेड

नरेंद्र सुभाष को बुलाने के लिए गया तो कमरे में उसकी लाश पड़ी थी। -फोटो एआई जनरेटेड

पुलिस को पता चला कि सुभाष मूलत: जयपुर के गोविंदगढ़ थाना इलाके के ढोडसर गांव का रहने वाला था। मृतक के घर वालों को सूचना देने के साथ ही मामला संदिग्ध लगने पर एफएसएल टीम को बुला लिया।

मौके की कार्रवाई निपटाने के बाद शव मॉर्च्युरी भिजवा दिया। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत का कारण गला घोंटना बताया गया।

मृतक के चेहरे व हाथ पर नाखूनों के निशान मिले थे। इस पर मृतक के भाई सुनील ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस हत्यारे की तलाश में जुट गई। पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी भी चेक किए।

घटना को लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ करती पुलिस। -फोटो एआई जनरेटेड

घटना को लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ करती पुलिस। -फोटो एआई जनरेटेड

सुभाष की मौत को 4 दिन बीत गए थे। पुलिस हत्यारे का सुराग नहीं लगा पा रही थी। ऐसे में मृतक के घर वालों का रोष बढ़ता जा रहा था।

इसी बीच पुलिस को सुभाष के मोबाइल में मिली एक वीडियो क्लिप ने केस की दिशा ही बदल दी।

आखिर उस वीडियो क्लिप में क्या था? सुभाष की हत्या किसने और क्यों की ? उसकी हत्या के पीछे क्या राज था? ये वो सवाल थे जिनके जवाब पुलिस को तलाशने थे।

कल राजस्थान क्राइम फाइल्स पार्ट-2 में पढ़िए पुलिस कैसे पहुंची हत्यारे तक…



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading