![]()
जयपुर की सांगानेर थाना पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। वह दिन में किराए कमरे के बहाने रेकी करता था। रात को घरों में घुसकर चोरी करता था। सांगानेर पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर बदमाश को धर-दबोचा।
डीसीपी (ईस्ट) संजीव नैन ने बताया- मामले में आरोपी शेर सिंह गुर्जर (26) पुत्र रमेश गुर्जर निवासी रूदावल भरतपुर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ज्यादातर किराएदार रहने वाले मकान को चोरी के लिए टारगेट करता था। रात को उन घरों में घुसकर मोबाइल-कैश और कीमती सामान हाथ लगने पर चोरी कर फरार हो जाता था।
सांगानेर में किराए से रहने वाले मकान में भी 3 सितंबर को चोरी की थी। घर में घुसकर चार्जिंग पर लगा मोबाइल चोरी किया था। पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें चोर पर बाइक पर आता और चोरी कर भागता नजर आया था। पुलिस टीम ने फुटेज के आधार पर चोर को पकड़ा
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments