☜ Click Here to Star Rating



बैठक के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संगठन सृजन हस्ताक्षर अभियान वोट चोर गद्दी छोड़ का शुभारंभ सवाई माधोपुर में सोमवार शाम की ‌हुआ। इसे लेकर शिव मंदिर धर्मशाला में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि जिला संगठन प्रभारी पुष्पेंद्र भारद्वाज रहे।

.

प्रत्येक विधानसभा को दस हजार का लक्ष्य

संगठन प्रभारी पुष्पेंद्र भारद्वाज ने कहा कि यह अभियान राष्ट्रीय स्तर का अभियान है। जिसके तहत प्रत्येक विधानसभा से 10 हजार लोगों के हस्ताक्षर करके प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में भेजे जाएंगे। सभी कार्यकर्ता इस अभियान में जुट जाए, उन्होंने अपील की कार्यकर्ता इस अभियान में कोताही नहीं बरते।

यह बोले वृक्ता

बैठक में पूर्व मंत्री अशोक बैरवा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठित होकर जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में काम करें और उनके निर्देशानुसार कार्य को निपटाएं। बामनवास विधायक इंदिरा मीणा ने कहा कि कांग्रेस पूरे देश में वोट चोर, भ्रष्टाचार, भय, भूख के‌ खिलाफ सड़कों पर उतरेगी। जनता के हित की लड़ाई लड़ेगी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष गिर्राज सिंह गुर्जर ने कहा कि संगठन सर्वोपरि है जो कार्यकर्ता संगठन पदाधिकारी है निष्क्रिय है काम करना नहीं चाहते हैं, उनकी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को दी जाएगी। पार्टी के प्रति जो निष्ठा उनकी है उनका सम्मान किया जाएगा। बैठक के बाद में कांग्रेस सह मीडिया प्रभारी लक्ष्मी बैरवा के निधन जिला प्रमुख सुदामा मीणा के ससुर, छुट्टन लाल मीणा के दादा यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष आशीष टटवाल की दादी के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर बैठक संपन्न हुई।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading