![]()
झालावाड़ ग्राम पंचायत शेरपुर के गुराडिया में प्रशासन ने गोशाला की भूमि से अतिक्रमण हटाया।
झालावाड़ जिले के पिड़ावा क्षेत्र की ग्राम पंचायत शेरपुर के गुराडिया में प्रशासन ने गोशाला की भूमि से अतिक्रमण हटाया है। रविवार को यह कार्रवाई की गई।
गुराडिया निवासी हजारीलाल दांगी ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ को गोशाला की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए ज्ञापन दिया था। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई की।
ग्राम पंचायत और प्रशासन के सहयोग से लगभग 10 बीघा भूमि से अतिक्रमण हटाया गया है। अब इस भूमि पर बेहतर गोशाला का निर्माण किया जाएगा। इससे बेसहारा गोवंश को आश्रय मिल सकेगा।
अतिक्रमण हटाने के दौरान कानूनगो जितेंद्र मीणा, पटवारी रीमा गोयल और ग्राम पंचायत प्रशासक नाहर सिंह मौजूद थे। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीण भी वहां मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments