![]()
जयपुर के करधनी थाना पुलिस ने 47 लाख 50 हजार रुपए का माल हड़पने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं।पुलिस ने आरोपी के पास से लाखों रुपए हड़पा हुआ माल रिकवर कर लिया हैं। आरोपी ने माल मिलने के बाद से मोबाइल को बंद कर लिया था,जिस पर पीड़ित ने करधन
पीड़ित ने शुरुआत में आरोपी के पास 25 लाख रुपए का माल भिजवाया,जिस मे से उसने मात्र 8 लाख 50 हजार दिये और विश्वास दिलाता रहा कि जल्द ही आपको भुगतान कर दिया जावेगा और आरोपी पीड़ित को विश्वास में लेते हुये 31 लाख का माल जून 2025 में और मंगवा लिया और उसके बाद से उसने फोन उठाना बंद कर दिया आदि। जिस पर पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में कई जगह छापेमारी की।
पुलिस टीम ने मुख्य सरगना राहुल हरितवाल की तलाश के लिए जयपुर, दिल्ली, कलकत्ता आदि स्थानों पर दबिश दी। टीम के सदस्यों ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए घटना में शामिल राहुल हरितवाल (35) पुत्र रबि नारायण निवासी विंध्याचल अपार्टमेन्ट 3 एच पलेट नं एफ/1-2/1 हथियारा रोड बागुहटी थाना बागुहटी जिला उत्तर 24 परगना कलकत्ता को जयपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी के गोदाम से पुलिस ने माल भी रिकवर कर लिया हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments