☜ Click Here to Star Rating


1965 के ऐतिहासिक युद्ध में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी गई। राजस्थान से सटी सीमा पर सितंबर के महीने में 22 दिन तक चले इस युद्ध में भारतीय सेना के 3 हजार जवान शहीद हुए थे। लेकिन इस युद्ध में सबसे ज्यादा चर्चा हुई, भारतीय रेलवे के 17 कर्मचारियों की शहा

.

दरअसल, यह पहला मौका था जब भारतीय रेलवे ने भी एक मिशन को अंजाम दिया था। आज ही के दिन 9 सितंबर को पाकिस्तानी एयरफोर्स के बम धमाकों को नाकाम करते हुए रेलवे ने सेना तक बारूद और राशन पहुंचाया था। उन 17 शहीदों की याद में गडरा रोड रेलवे स्टेशन पर स्मृति स्थल बनाया गया है और हर साल देश के एकमात्र रेलवे शहीद स्मारक पर शहीद मेला आयोजित किया जाता है।

मंगलवार को जोधपुर रेलवे डीआरएम अनुराग त्रिपाठी समेत रेलवे के अधिकारी और शहीदों के परिजन स्मारक पहुंचे। पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मेले में बाड़मेर के साथ-साथ जोधपुर, जैसलमेर और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में शहीद परिवारों, रेलवे कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। हालांकि जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के नहीं पहुंचने पर लोग निराश भी हुए।

शहीदों की नाम पट्टिका पर पुष्पाजंलि अर्पित की गई।

शहीदों की नाम पट्टिका पर पुष्पाजंलि अर्पित की गई।

रेलवे चलाता है निशुल्क ट्रेन इस मेले में रेलवे द्वारा विशेष ट्रेन की सुविधा प्रदान की जाती है, जो निशुल्क संचालित होती है। मंगलवार को जैसे ही रेलवे की विशेष ट्रेन शहीद स्मारक पर पहुंची, पूरा क्षेत्र ‘रेलवे जिंदाबाद’ और ‘शहीद अमर रहें’ के नारों से गूंज उठा। मेले में शामिल लोगों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों और शहीद परिवारों ने एकजुट होकर शहीदों के बलिदान को याद किया।

डीआरएम बोले- हमारे लिए गर्व की बात रेलवे डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया- हमारे लिए खुशी की बात है कि देश के लिए जिन लोगों ने अपनी जान की बाजी लगाई है। वीरता पूर्वक 50 साल पहले कार्य किया। उनकी याद में यह प्रोग्राम आयोजित हुआ है। रेलवे को अगर यहां पर सुविधाओं को विकसित करनी पड़ी तो इसके लिए भी हम तैयार है। आज रेलवे के लिए गर्व और गौरव का दिन है कि रेलवे वीर शहीदों को याद करने के लिए जोधपुर से सभी रेलवे के अधिकारी यहां पहुंचे और वीर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको याद किया है। साथ ही सहित परिवारों से मुलाकात कर समस्याओं को सुना है।

डीआरएम ने शहीद स्मारक पहुंचकर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।

डीआरएम ने शहीद स्मारक पहुंचकर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।

श्रद्धांजलि सभा और शहीद परिवारों को सम्मानित किया शहीदों की याद में बाड़मेर स्टेशन, गडरारोड से 3 किमी पहले बने शहीद स्मारक शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद गडरारोड़ रेलवे स्टेशन पर श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया। इसमें रेलवे अधिकारियों और शहीदों के परिजनों ने शहीदों को नमन किया। इस दौरान अधिकारियों ने शहीदों के परिवारों से मुलाकात की, उनकी समस्याओं को सुना और उनका सम्मान किया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading