☜ Click Here to Star Rating


कावड़ यात्रा को लेकर फतहसागर पाल पर हरिद्वार की गंगा आरती की थीम पर आरती करते हुए

उदयपुर में आज भगवान वामेश्वर महादेव को जल अर्पित करने के लिए कावड़ यात्रा का आयोजन हो रहा है। कार्यक्रम के तहत फतहसागर पाल पर आरती की गई। विशेष व्यवस्था के तहत हरिद्वार से गंगाजल उदयपुर लाया गया। इसे पूजा-अर्चना के उपरांत कावड़ यात्रा में उपयोग किया

.

गंगा आरती का अद्भुत दृश्य देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु फतहसागर पहुंचे। मुख्य आकर्षण के रूप में हरिद्वार की गंगा आरती की थीम पर आयोजित इस आरती में दीपों की लौ और मंत्रोच्चारण से वातावरण के बीच भक्त भक्ति रस में डूब गए।

आरती के दौरान शंख बजाता एक युवा

आरती के दौरान शंख बजाता एक युवा

कावड़ यात्रा संयोजक प्रफुल्ल श्रीमाली ने बताया- रविवार सुबह फतह बालाजी फतहसागर से कावड़िया जल लेकर वामेश्वर महादेव पालड़ी के लिए रवाना होंगे। करीब 7 किलोमीटर की दूरी तय कर महादेव का जलाभिषेक किया जाएगा। इस दौरान यात्रा मार्ग के 11 शिवालयों में विशेष अभिषेक होगा। यात्रा की पूर्व संध्या पर 2 अगस्त को फतह बालाजी मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। कावड़ यात्रा के निमित्त फतह बालाजी परिसर में कावड़ों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।

यात्रा में भगवान वामेश्वर के चलत स्वरूप को पालकी में विराजित कर ले जाया जाएगा। विभिन्न धार्मिक साधु-संत यात्रा में बग्गियों पर सवार होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देंगे। ऊंट गाड़ियों और धार्मिक झांकियों की अनुपम छटा यात्रा में आकर्षण का केंद्र बनेगी। यात्रा मार्ग में साफ-सफाई के साथ-साथ कावड़ियों के लिए विभिन्न प्रकार के फलाहार और पेयजल काउंटर लगाए जाएंगे।

आरती के लिए तैयार किए दीपक

आरती के लिए तैयार किए दीपक

आरती में जनप्रतिनिधि और समाज के प्रमुख लोग भी शामिल हुए

आरती में जनप्रतिनिधि और समाज के प्रमुख लोग भी शामिल हुए

आरती के दौरान पहुंचे समाजजन

आरती के दौरान पहुंचे समाजजन



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading