13 साल की नाबालिग के साथ उसके रिश्ते में लगने वाले चाचा ने कई बार दुष्कर्म किया। वारदात में नाबालिग की चाची ने चाचा का साथ दिया। जब वह चाचा के पड़ोसी घर झाडू पोंछा के लिए जाने लगी तो उसने भी 15 दिन पहले उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला फलोदी जिले के फलो
सीओ अचल सिंह देवडा ने बताया- एक अगस्त को पुलिस को शहर के जिला अस्पताल से सूचना मिली कि एक नाबालिग गर्भवती जांच के लिए पहुंची है। इस पर महिला पुलिस थाना की इंचार्ज रेखा ओझा अस्पताल पहुंची और नाबालिग के बयान लिए। पूछताछ में सामने आया कि पेट दर्द की शिकायत पर परिजन नाबालिग को जिला अस्पताल लेकर आए थे। जहां जांच में पता चला कि वह 4 महीने की गर्भवती है।
पुलिस को बताई कहानी पुलिस ने नाबालिग के बयान पर तीन लोगों को खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। बयान में पीड़िता ने बताया-वह रिश्ते में लगने वाले चाचा के घर अक्सर आया जाया करती थी। कभी-कभी काकी उसे घर से बुलाकर ले जाया करती थी। जहां चाचा उससे दुष्कर्म करता। 6 महीने तक ये सिलसिला चलता रहा। इस बीच वह चाचा के पड़ोसी के घर झाड़ू पोंछा करने जाने लगी। 15 दिन पहले पड़ोसी ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे पता नहीं चला कि वह कब गर्भवती हो गई।
सीओ फलोदी अचल सिंह देवड़ा ने बताया-पीडित के बयान के आधार पर पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर नाबालिग के चाचा-चाची और उनके पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को जज के आगे पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

धारा 164 में करवाए बयान जांच अधिकारी सीओ अचल सिंह देवडा ने बताया-शनिवार को पीड़िता के कोर्ट में 164 में बयान करवाए और उसके बाद अदालत के आदेश पर बालिका को बाल सुधार गृह जोधपुर भेज दिया।
यह भी पढ़ें
चित्तौड़गढ़ में टीचर ने अपने स्टूडेंट्स के अश्लील वीडियो बनाए:बच्चों से आपस में घिनौनी हरकत करवाता था; शिक्षा मंत्री बोले- यह शिक्षक नहीं, राक्षस है

चित्तौड़गढ़ में 59 साल के सरकारी टीचर ने स्कूल में अपने ही स्टूडेंट्स का अश्लील वीडियो बनाए। बच्चों से आपस में अश्लील हरकतें करवाता था। 2 साल से टीचर यह घिनौनी हरकत कर रहा था। वह बच्चों को फेल करने की धमकी देता था। आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। टीचर को निलंबित कर दिया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा- वीडियो देखकर लगता है यह टीचर नहीं, राक्षस है। (यहां पढ़ें पूरी खबर)
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments