जालोर में कथा वाचक अभयदास विवाद के बाद बिना अनुमति के एक समर्थक के घर से करीब 9 दिन तक कथा करने के बाद शुक्रवार को शहर वासियों ने 5 किलो मीटर पैदल चलकर महाराज को विदाई दी। महिलाएं भावुक होकर बोली फिर जल्द जालोर आने के लिए बोली।
कथा वाचक अभयदास महाराज का जालोर में विवाद के बाद 31 जुलाई से 8 अगस्त तक बिना अनुमति के एक समर्थक के घर से कथा करने व शुक्रवार को शहर के एफसीआई कॉलोनी में माली समाज धर्मशाला में फले सुनड़ी व भण्ड़ारा कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें लोगों ने महाराज का स्वागत किया। जिसके बाद महाराज ने कथा व जालोर में महाराज के समर्थन में खड़े रहे समर्थकों व कार्यकर्ता का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया।

भीड़ के साथ महाराज को छोड़ने जाते हुए भीड़
जिसके बाद हजारों की संख्या में शहरवासी कथा वाचक अभयदास को पैदल नाचते गाते हुए करीब 5 किलो मीटर तक छोड़ने गए। जुलूस एफसीआई कॉलोनी स्थित माली समाज धर्मशाला से रवाना होकर रूप नगर, रेलवे स्टेशन, शिवाजी नगर, कलेक्ट्रेट, अस्पताल चौराहा, राजेन्द्र नगर, कोलेज चौराहा व लेटा रेलवे ब्रिज तक पैदल छोड़ने गए। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने फूल मालाओं से महाराज पहनाकर विदाई दी। महाराज ने विदाई ली तो महिलाओं ने भावुक होकर फिर जल्दी जालोर आने की बात की। विदाई के बाद कई लोग महाराज को आश्रम तक भी छोड़ने के लिए गए।
जुलूस के बाद भीड़ अभयदास ने कुछ अलग अदास में कलेक्टर व प्रशासन को दी बधाई
जालोर से विदाई के दौरान अभयदास महाराज अपने समर्थकों के साथ जुलूस के रूप में जब कलेक्ट्रेट पहुंचे तो यहां कार को रोक कर महाराज ने जिला कलेक्टर,एसपी व प्रशासन को कुछ इस अंदाज में दुहाए दी। जिसके बाद वह भीड़ के साथ आगे बड़े।

कुछ इस तरह कथा वाचक अभयदास ने प्रशासन को दुआ दी
सांड के हमले से 10 लोग घायल
जालोर में अभयदास के विदाई समारोह के दौरान जुलूस के रूप में विदाई देने जाते समय कोलेज चौराहा पर एक सांड ने भीड़ में दौड़ते हुए हमला कर दिया। जिसमें करीब 10 लोगों घायल हो गए जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने लोगों को पुलिस वाहन में डालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका ईलाज कर कई लोगों को छुट्टीं दे दी। और गंभीर घायलों का ईलाज किया जा रहा हैं।
यह हुए घायल
सांड के हमले में जालेार के शांतीनगर बी ब्लॉक निवासी पन्नालाल(76) पुत्र थानाराम माली को सिर में चोट आई हैं।, रामदेव कॉलोनी निवासी पानी देवी(50) पत्नी पोलाराम मीणा के मुह पर चोट लगने से दात टूटे हैं।, राजेन्द्र नगर निवासी भावना पत्नी(33)राजेन्द्र कुमार सुथार सिर व दाहिने फैर में चोट आई, सर्किट हाऊस निवासी निम्बाराम (40)पुत्र नेकाराम माली,रूप नगर निवासी कोशल्या पत्नी मदनलाल माली सिर में चोट लगी,रामदेव कॉलोनी निवासी गोमती (45)पत्नी चौथाराम माली को पेट में सिग लगा, जशोदा (42)पत्नी जयन्तीलाल माली व छठी देवी पत्नी प्रकाश माली के दाहिने पैर में चोट समेत कुल 10 लोग घायल हुए हैं।

सांड के हमले से घायल लोगों का ईलाज करते हुए डॉक्टर व जानकारी लेती पुलिस

अस्पताल से इलाज के पट्टी बधवाकर निकला सांड के हमले में घायल

कथा समापन समारोह के दौरान मौजूद महिला समर्थकों की भीड़

कथा समापन समारोह के दौरान नाचते हुए लोग
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments