![]()
भाजपा लाखेरी ग्रामीण मंडल ने निकाली तिरंगा यात्रा।
बूंदी के कापरेन में भाजपा लाखेरी ग्रामीण मंडल ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यात्रा घाट का बराना ग्राम पंचायत से शुरू हुई।
पूर्व जिलाध्यक्ष छीतरलाल राणा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पवन कुमार मीणा और कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा नोताड़ा ग्राम पंचायत के धरावण से शुरू होकर कोटा-दौसा मेगा हाईवे पर आगे बढ़ी। फिर झपायता, देहीखेड़ा और कोटाखुर्द होते हुए लबान में समाप्त हुई।
भाजयुमो जिला कार्यकारिणी सदस्य गिरिराज मीणा ने बताया कि यह यात्रा राष्ट्रभक्त बलिदानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए निकाली गई। यात्रा में घाट का बराना की सरपंच कृष्ण कुमारी मीणा, उतराना के सरपंच रामगोपाल गुर्जर समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। मार्ग में ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
इसी कड़ी में रोटेदा कस्बे में भी स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम संयोजक मयंक जैन ने बताया कि ध्वजारोहण के बाद दोपहर 12 बजे सीनियर सेकेंडरी स्कूल से यात्रा शुरू होगी। इसमें अन्य स्कूलों के विद्यार्थी भी शामिल होंगे। यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर वापस स्कूल परिसर में समाप्त होगी।
कंटेंट : प्रमोद सिसोदिया
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments