![]()
बीकानेर की महिला जेल में एक महिला कैदी ने सुसाइड कर लिया है। मृतका बंदी तारा कंवर सिंधु नोखा की रहने वाली थी। उसने अपने बैरक में चुन्नी का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने शाम को मॉर्च्युरी पहुंचकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही जेल में सु
घटना शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे की है। महिला जबरन वसूली करने के मामले में सजा काट रही थी। महिला कैदी को पीबीएम हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
बैरक में चुन्नी से लगाया फंदा
जानकारी के अनुसार- तारा को जबरन वसूली और परेशान करने के आरोप में जून 2025 में सजा सुनाई गई थी। पिछले तीन महीने से वह सजा काट रही थी।
शुक्रवार शाम को महिला कैदी ने अपने बैरक में ही चुन्नी का फंदा लगाकर जान दे दी। इसके बाद जब दूसरे बंदियों को पता चला तो हल्ला मच गया। जेल प्रहरी मौके पर पहुंचे, जहां तारा अचेत पड़ी थी।
जानकारी पर बीछवाल थाना अधिकारी गोविंद सिंह भी मौके पर पहुंचे। महिला कैदी के शव को पीबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।
थाना अधिकारी गोविंद सिंह चारण ने बताया कि सुसाइड के कारण अभी सामने नहीं आए है। वहीं इस मामले में न्यायिक जांच भी की जा रही है।
परिजनों में नाराजगी, पोस्टमॉर्टम कल
उधर, मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि जेल में सुरक्षा सही नहीं थी। कोई महिला बंदी जेल में इस तरह फांसी कैसे लगा सकती है। पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच होने के बाद ही पोस्टमॉर्टम होगा। पारिवारिक सदस्य दलीप सिंह ने कहा कि महिला के दो छोटे बच्चे हैं। उनके प्रति भी सरकार को संवेदनशीलता अपनानी चाहिए। उधर, मृतका के भाई ने बताया कि जमानत के लिए हाईकोर्ट में अर्जी लगा रखी है, जिस पर सोमवार को सुनवाई होनी थी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments