लंगड़ी दौड़ लगाते उपमुख्यमंत्री दीयाकुमारी, कैबिनेट मंत्री केके विश्नोई और विधायक अतुल भंसाली।
रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर संस्कार ने रेलवे स्टेडियम में आयोजित लंगड़ी एक्सप्रेस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी शामिल हुई। उन्होंने खुद लंगड़ी टांग खेला और दौड़ लगाकर सबका उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम में दीया कुमारी ने कहा-

पारंपरिक खेल हमारी धरोहर हैं। जब हम इन्हें आगे बढ़ाएंगे, तब ये न केवल हमारी संस्कृति को जीवित रखेंगे बल्कि दुनिया में भी हमारी अलग पहचान बनाएंगे।

दीया कुमारी ने आगे कहा- मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत की, जिसने बच्चों की छिपी प्रतिभा को उजागर करने का मंच दिया। हमें गर्व है कि हम राजस्थानी हैं।
कार्यक्रम से जुड़ी 2 PHOTOS….

रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर संस्कार ने लंगड़ी एक्सप्रेस कार्यक्रम रेलवे स्टेडियम में आयोजित किया था।

दौड़ लगाते हुए उपमुख्यमंत्री, मंत्री और अन्य लोग।
दावा- इंडिया बुक और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में लंगड़ी दौड़ दर्ज आयोजकों ने दावा किया है कि इस कार्यक्रम में 600 से अधिक बच्चों ने एक साथ दौड़ लगाकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जोधपुर का नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा दिया।
ये रहे मौजूद इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री केके. विश्नोई, रोटेरियन विकास धाभाई (डिस्ट्रिक्ट गवर्नर), रोटेरियन पवन पाटनी (पास्ट गवर्नर), रोटेरियन डॉ. राजेश माथुर, रोटेरियन डॉ. संगीता माथुर, रोटेरियन प्रवीण व्यास, रोटेरियन राकेश मेहता, रोटेरियन रचना व्यास, रोटेरियन डॉ. अनिल शर्मा, रोटेरियन विजय जोशी, रोटेरियन सोनल अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments