![]()
करौली के लाला रामपुरा गांव से अलवर भर्तृहरि बाबा के दर्शन करने जा रहे जुगाड़ गाड़ी को मालाखेड़ा के पास पिकअप ने टक्कर मार दी। जुगाड़ में सवार महेंद्र जाटव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 5 गंभीर घायल है, जिनका मालाखेड़ा हॉस्पिटल में इलाज जारी है। घटना शुक
मृतक के भाई कप्तान ने बताया- करौली के लाला रामपुरा गांव से शुक्रवार को भर्तृहरि बाबा के दर्शन करने जा रहे थे। तभी देर रात पीछे से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी जिसमें महेंद्र (46) कि मौके पर ही मौत हो गई व साथ के 5 घायल भी हुए है। घटना के बाद मालाखेड़ा अस्पताल लेकर गए जहां घायलों का इलाज चल रहा है। महेंद्र अविवाहित था। मालाखेड़ा पुलिस ने मृतक का पंचनामा कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments