☜ Click Here to Star Rating


तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस ‘इवोक 2025’ का समापन रविवार को जयपुर मैरियट होटल में क्लोजिंग सेरेमनी के साथ हुआ।

एसोसिएशन ऑफ इवेंट आंत्रप्रेन्योर्स (एईई) की ओर से आयोजित तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस ‘इवोक 2025’ का समापन रविवार को जयपुर मैरियट होटल में क्लोजिंग सेरेमनी के साथ हुआ। इस बार का आयोजन राजस्थान की शाही विरासत, आधुनिक आयोजन क्षमता और पर्यावरणीय जिम्मेदारी के

.

इस बार ‘इवोक’ की सबसे बड़ी विशेषता इसका पर्यावरण-अनुकूल दृष्टिकोण रहा।

इस बार ‘इवोक’ की सबसे बड़ी विशेषता इसका पर्यावरण-अनुकूल दृष्टिकोण रहा।

क्लोजिंग सेरेमनी में एईई प्रेसिडेंट समीर बाबेल ने कहा कि इवोक सिर्फ नेटवर्किंग और बिजनेस तक सीमित नहीं रहा बल्कि सस्टेनेबल इवेंट प्लानिंग की एक मिसाल बना। उन्होंने बताया कि देशभर से आए वेडिंग प्लानर्स, हॉस्पिटैलिटी प्रोफेशनल्स और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स ने इस पहल को सराहा और भविष्य में इसे अपनाने का संकल्प लिया।

एईई के सेक्रेटरी राजेश जैन ने कहा कि इवोक की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि इसने स्थानीय कारीगरों को मंच दिया और उनकी कला को वैश्विक स्तर तक पहुंचाने का अवसर दिया।

क्लोजिंग सेरेमनी में एईई प्रेसिडेंट समीर बाबेल ने कहा कि इवोक सिर्फ नेटवर्किंग और बिजनेस तक सीमित नहीं रहा बल्कि सस्टेनेबल इवेंट प्लानिंग की एक मिसाल बना।

क्लोजिंग सेरेमनी में एईई प्रेसिडेंट समीर बाबेल ने कहा कि इवोक सिर्फ नेटवर्किंग और बिजनेस तक सीमित नहीं रहा बल्कि सस्टेनेबल इवेंट प्लानिंग की एक मिसाल बना।

तीन दिनों तक चले इस आयोजन ने प्रतिभागियों को नई सोच, नेटवर्किंग और अनुभवों से समृद्ध किया। पहले दिन उद्घाटन और विचार-विमर्श सत्र हुए, जबकि दूसरे दिन जयगढ़ किले की ऐतिहासिक शाम ने राजस्थान की शाही विरासत और आधुनिक आयोजन क्षमता का शानदार मिश्रण पेश किया। यहां फेमस फैशन डिजाइनर पंकज कोठारी ने अपने लेटेस्ट कलेक्शन को शोकेस किया। यहां म्यूजिक और खान-पान ने लोगों का दिन यादगार बना दिया।

‘इवोक 2025’ ने यह साबित किया कि जब इवेंट इंडस्ट्री सस्टेनेबल एप्रोच के साथ आगे बढ़ती है तो आयोजन न केवल होते हैं बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय दृष्टि से भी सार्थक बन जाते हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading