उदयपुर में कोटड़ा के पीपला ग्राम पंचायत के सरकारी सी.सै.स्कूल के दो कमरे बीती देर रात भरभराकर ढह गए। अगर ये कमरे स्कूल संचालन के समय गिरते तो बड़ा हादसा हो सकता था। क्योंकि इन्हीं दो कमरों में रोज क्लास लगती थी।
स्कूल की हालत लंबे समय से बेहद जर्जर बनी हुई है। इसे लेकर ग्रामीणों और स्थानीय सरंपच मन्नालाल ने शिक्षा अधिकारियों को कई बार अवगत कराया था। लेकिन विभाग लगातार नजरअंदाज करता रहा। सरपंच ने घटना की जानकारी सुबह सीबीईओ को दी, लेकिन कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा।

उदयपुर में कोटड़ा के पीपला ग्राम पंचायत के सरकारी सी.सै.स्कूल के दो कमरे बीती देर रात भरभराकर ढह गए।
4 में से अब 2 ही कमरे बचे और विद्यार्थी कुल 250 स्कूल में कुल 4 कमरे हैं। इनमें से 2 कमरे ढह जाने से अब बाकी 2 ही बचे हैं। यहां कक्षा 1 से 12वीं तक कुल 250 विद्यार्थी अध्ययनरत है ऐसे में सिर्फ दो कमरों में सभी कक्षाओं का संचालन करना मुश्किल है। विभाग ने इसके लिए अभी तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं की है।
अब विभाग के प्रति ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि विभाग की लापरवाही के चलते वे अपने बच्चों की जान खतरे में नहीं डाल सकते। जल्द से जल्द स्कूल भवन तैयार किया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments