☜ Click Here to Star Rating



चूरू में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ और विधायक हरलाल सहारण ने पौधे लगाए।

चूरू में राज्य सरकार के हरियालो राजस्थान अभियान के तहत रविवार को जसरासर गांव के काली माता मंदिर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ और विधायक हरलाल सहारण ने पौधे लगाए।

.

राठौड़ ने कार्यक्रम में कहा कि हर व्यक्ति को अपने क्षेत्र में पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने पौधों की देखभाल पर जोर देते हुए कहा कि जैसे हम अपने बच्चों का पालन-पोषण करते हैं, वैसे ही पौधों का भी ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि भविष्य में यही पौधे हमें छाया प्रदान करेंगे।

विधायक हरलाल सहारण ने पर्यावरण संरक्षण पर बात करते हुए कहा कि पौधरोपण से पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सकता है।

कार्यक्रम में उप जिला प्रमुख महेन्द्र न्यौल, प्रधान दीपचन्द राहड़, चन्द्राराम गुरी, पदमसिंह राठौड़, चेतराम सहारण, एसडीएम बिजेन्द्र सिंह और पंचायत समिति के विकास अधिकारी महेन्द्र भार्गव ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले सुल्तान सिंह, ग्राम विकास अधिकारी योगेंद्र सिंह सहित कई युवाओं और महिलाओं को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में पूर्व सरपंच मगाराम, बजरंगसिंह चैहान, शिवसिंह चैहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रांतसिंह राठौड़, सुल्तानसिंह राठौड़, गिरधारीसिंह राठौड़, उप सरपंच गिरधारीलाल शर्मा, प्रहलाद सिंह राठौड़, कल्याण सिंह राठौड़ और ग्राम विकास अधिकारी योगेन्द्र सिंह भी उपस्थित थे, जिन्होंने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading