☜ Click Here to Star Rating



रक्षाबंधन के पर्व पर भाइयों के घर आने जाने वाली बहनों व अन्य यात्रियों के लिए रेलवे ने एक बड़ी राहत दी है। भीड़ को देखते हुए, रेलवे ने जोधपुर के भगत की कोठी से मुंबई के बांद्रा टर्मिनस के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन एक फेरे क

.

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन नंबर 04827, भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 10 अगस्त, रविवार को भगत की कोठी से दोपहर 2:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन सोमवार सुबह 7:25 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

वापसी में, ट्रेन नंबर 04828, बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी स्पेशल 11 अगस्त, सोमवार को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 10:30 बजे रवाना होगी और मंगलवार सुबह 4:30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। यह ट्रेन कुल 18 कोच (LHB रैक) के साथ चलेगी, जिसमें 2 सेकंड एसी, 5 थर्ड एसी, 1 थर्ड एसी इकोनॉमी, 4 स्लीपर, 4 जनरल और 2 पॉवरकार डिब्बे शामिल हैं।

इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि यह स्पेशल ट्रेन कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे आसपास के यात्रियों को भी फायदा होगा। इसके ठहराव स्टेशनों में लूणी, पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन, रानी, फालना, जंवाई बांध, पिंडवाड़ा, आबू रोड, पालनपुर, महेसाना, साबरमती, बड़ोदरा, भरूच, सूरत, वापी और बोरीवली रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

यह स्पेशल ट्रेन निश्चित तौर पर उन लोगों के लिए बहुत मददगार साबित होगी जो रक्षाबंधन के मौके पर अपने परिवार से मिलना चाहते हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading