☜ Click Here to Star Rating


संसद में आज आज उदयपुर सांसद के जवाब पर सरकार ने कहा कि जनजाति लोगों के लिए परियोजना तैयार की गई है। उदयपुर के तेरापंथ संघ के करीब 300 जने अहमदाबाद गए और वहां पर आचार्य महाश्रमण के दर्शन किए। इधर, उदयपुर में आज भाजपा ने तिरंगा रैली निकाली। यहां पढ़िए

.

राजस्थान में सीताफल की गुणवता में सुधार होगा

लोकसभा में सांसद डॉ मन्नालाल रावत द्वारा सीताफल की गुणवत्ता एवं उपज में सुधार के संबंध में पूछे गए अतारांकित प्रश्न पर कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने बताया कि भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर-आईआईएचआर), बैंगलुरू ने राजस्थान में जनजाति के किसानों को सीताफल की खेती के माध्यम से सशक्त करने की परियोजना तैयार की है, ताकि राजस्थान में सीताफल की गुणवता में सुधार लाया जा सके और उपज में बढ़ोतरी की जा सके। इस परियोजना में रुपये 225.0 लाख की कुल वित्तीय भागीदारी है।

सांसद मन्नालाल रावत के सवाल पर सीताफल की पर जवाब मिला

सांसद मन्नालाल रावत के सवाल पर सीताफल की पर जवाब मिला

कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री ने बताया कि इस क्षेत्र में सीताफल की उपज को बढाने और जनजाति लोगों को आर्थिक रुप से सक्षम करने के लिए सरकार गंभीर है तथा परियोजना के तहत काम कर रही है। परियोजना चार उद्‌द्देश्यों को लेकर शुरू की गई है जिनमें राजस्थान के जनजातीय लाभान्वितों के आर्थिक उत्थान के लिए सीताफल की उन्नत किस्मों का प्रदर्शन करना, सीताफल की व्यवसायिक किस्म बालानगर अथवा अको सहन के पुराने फलो‌द्यानों का पुनरुद्धार करना, सीताफल के प्रसंस्करण पर क्षमता निर्माण को बढ़ाना तथा राजस्थान के जनजातीय लाभान्वितों की सामाजिक-आर्थिक आजीविका पर आईआईएचआर हस्तक्षेपों के प्रभाव का अध्ययन करना शामिल है।

300 अधिक लोगो का संघ ने लिया महाश्रमण से आशीर्वाद

आचार्य महाश्रमण के द्वारा अहमदाबाद चातुर्मास के पश्चात 25-26 नवंबर को उदयपुर प्रवास की घोषणा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने तेरापंथ सभा के बैनर तले 300 अधिक लोगो का संघ उदयपुर से अहमदाबाद गया। आचार्य महाश्रमण के सम्मुख कार्यक्रम मे तेरापंथ सभा के अध्यक्ष कमल नाहटा ने कहा की उदयपुर से आए संघ मे अधिकतर लोग वरिष्ठजन है। नाहटा ने कहा की गुरुदेव उदयपुर मे भविष्य मे चातुर्मास कृपा करवाए।

आचार्य महाश्रमण के दर्शन करने पहुंचा उदयपुर का संघ

आचार्य महाश्रमण के दर्शन करने पहुंचा उदयपुर का संघ

तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष अशोक चोरड़िया एवं तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा रेणुबाला कच्छारा के नेतृत्व मे कई युवा और महिलाओं ने व्यवस्था मे सहयोग किया। नाहटा ने बताया की यात्रा संयोजक मनोज लोढ़ा और भूपेश खमेसरा द्वारा सभी कार्यों को व्यवस्थित रूप से किया गया।

तेरापंथ सभा के मंत्री अभिषेक पोखरना ने बताया की प्रातः प्रवचन मे गुरुदेव के चरणों में वंदन भाव प्रस्तुत करने एवं आशीर्वाद प्राप्त करने के पश्चात् भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर ने अपनी बात रखते हुए कहा की हमारी भावना है की उदयपुर मे आपका स्वागत राजस्थान के यशश्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करें। उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा,बीजेपी शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने कहा की आप उदयपुर मे और ज्यादा समय प्रदान करवायें ताकि शहरवासी अधिक से अधिक आध्यात्मिक लाभ ले सके।

120 फीट लंबा राष्ट्रीय ध्वज के साथ तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश भर में तिरंगा यात्रा तिरंगा रैली एवं विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस को 10 से 14 अगस्त तक मनाया जा रहा है इसी के अंतर्गत भाजपा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल की तिरंगा यात्रा मंगलवार सांय सूरजपोल स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थल से प्रारंभ हुई।

उदयपुर में भाजपा की तिरंगा रैली में शामिल नेता

उदयपुर में भाजपा की तिरंगा रैली में शामिल नेता

भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ के साथ नेताओं ने तिरंगा ध्वज थमा कर तिरंगा यात्रा को प्रारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय वंदे मातरम एवं अमर शहीदों के लिए जयघोष कर वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओत प्रोत कर दिया। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल अध्यक्ष विजय आहुजा ने बताया कि तिरंगा यात्रा सूरजपोल डॉ मुखर्जी की प्रतिमा स्थल से प्रारंभ होकर सूरजपोल अंदर होते हुए मार्शल चौराहा, धान मंडी, तीज का चौक, दिल्ली गेट होते हुए बैंक तिराहे पर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा का प्रमुख आकर्षण भारत का 120 फीट लंबा राष्ट्रीय ध्वज था जिसे कार्यकर्ता अपने हाथों में लेकर चल रहे थे। बैंक तिराहे पर संपन्न तिरंगा यात्रा को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं शहर विधायक ताराचंद जैन ने संबोधित किया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading