कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ‘हरियाली बढ़ाओ, पर्यावरण बचाओ’ है। दोनों संस्थाओं ने न केवल पौधे लगाए बल्कि उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी ली है।
कानडवास रिंग रोड पर रियासत फाउंडेशन और गोल्डन एरा एकेडमी ने संयुक्त रूप से एक विशेष पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। मंगलवार को इस अभियान के तहत 3500 पौधे लगाए गए।
गोल्डन एरा एकेडमी की प्रधानाध्यापिका पवनदीप कौर ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ‘हरियाली बढ़ाओ, पर्यावरण बचाओ’ है। दोनों संस्थाओं ने न केवल पौधे लगाए बल्कि उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी ली है।

कार्यक्रम में रियासत फाउंडेशन की निदेशिका संगीता सैनी और सीनियर मैनेजर रुपल शर्मा मौजूद रहीं।
कार्यक्रम में रियासत फाउंडेशन की निदेशिका संगीता सैनी और सीनियर मैनेजर रुपल शर्मा मौजूद रहीं। बागवानी विशेषज्ञ रूपेश कुमार जाटोलिया ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। गोल्डन एरा एकेडमी की ओर से एकेडमी के निदेशक सुखवंत सिंह भी उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments