☜ Click Here to Star Rating


दुकान बंद कर घर जा रहे व्यापारी को दो बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली।

भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में दो बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यापारी के पैर में गोली मार दी। घटना सीएम के घर महज 100 मीटर की दूरी पर हुई। व्यापारी अपनी दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था। बदमाश बाइक से व्यापारी का पीछा कर रहे थे। व्यापारी बदमाशों को दे

.

बदमाशों ने की व्यापारी को मारने की कोशिश

व्यापारी अर्जुन मेघनानी निवासी जह्वर नगर पानी की टंकी के पास ने बताया की दुकान से आते समय मेरे पीछे दो बदमाश लग गए। उन्होंने मुझे जान से मारने की कोशिश की थी। बदमाशों ने मेरे पैर में गोली मारी। घटना जवाहर नगर की है।

घटना रात 10 बजे की 1 घंटे बाद दी पुलिस को सूचना

एडिशनल एसपी सतीश कुमार ने बताया की अर्जुन नाम का व्यापारी जवाहर नगर में रहता है। हीरादास चौराहे पर अर्जुन की परचून की दुकान है। अर्जुन अपनी दुकान बढ़ा कर रात करीब 10 बजे घर आ रहे थे। अर्जुन के घर से कुछ दुरी पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बदमाश व्यापारी का काफी देर से पीछा कर रहे थे। रामा देवी के मकान के पास व्यापारी की स्कूटी गिर गई। तभी अर्जुन सड़क पर गिर गया। इतने में बदमाशों ने अर्जुन के पैर में गोली मारी और फरार हो गए। पड़ौसी उन्हें उठाकर घर छोड़ आये।

घटनास्थल पर मिला खाली कारतूस।

घटनास्थल पर मिला खाली कारतूस।

FSL की टीम ने जुटाए जरूरी साक्ष्य

एडिशनल एसपी सतीश कुमार ने बताया की घटना के करीब 1 बाद पुलिस को सूचना दी गई। अर्जुन और उसके परिवार ने घटना के बारे में पुलिस को नहीं बताया। तुरंत मौके पर FSL की टीम को बुलाया गया। जरूरी साक्ष्य जुटाए गए हैं। व्यापारी के पैर में चोट आई है। फायरिंग करने की पुष्टि कर रहे हैं। आसपास के कुछ लोग कह रहे फायर हुआ कुछ कह रहे हैं फायर नहीं हुआ। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। साथ ही व्यापारी से भी पूछताछ की जा रही है।

रात में ही पुलिस और FSL की टीम ने जुटाए सबूत।

रात में ही पुलिस और FSL की टीम ने जुटाए सबूत।

मौके से मिला खाली कारतूस

दरअसल अर्जुन मेघनानी जब अपनी दुकान बंद कर स्कूटी से अपने घर जा रहे थे। तब से दो बदमाश उनका बाइक से पीछा कर रहे थे। अर्जुन को बदमाशों का पता लग गया। घर के पास आते ही अर्जुन बदमाशों के डर से घबरा गए और उनकी स्कूटी रामा देवी नाम की महिला के घर से जा टकराई। स्कूटी टकराने की आवाज सुन घर के अंदर मौजूद लोग बाहर आये। तभी बदमाशों ने हथियार निकालकर अर्जुन की तरफ एक फायर किया और फरार हो गए। मौके से खाली कारतूस भी बरामद किया गया है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading