☜ Click Here to Star Rating


सवाई माधोपुर के पुराने शहर के खंडार बस स्टैंड पर एक मनचले को अश्लील हरकतें करना भारी पड़ गया। मनचले की अश्लील हरकतों से परेशान होकर एक महिला ने इस युवक की जमकर धुलाई कर दी। यहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो भी बना लिया। जिसमें महिला युवक के साथ मारप

.

खंडार बस स्टैंड के पास पेट्रोल पंप इस दौरान करीब दस से पन्द्रह मिनट तक ड्रामा देखने को मिला।

खंडार बस स्टैंड के पास पेट्रोल पंप इस दौरान करीब दस से पन्द्रह मिनट तक ड्रामा देखने को मिला।

चलती बस में अश्लील हरकतें कर रहा था मनचला

दरअसल, बुधवार शाम करीब 8.00-8.30 बजे के बीच बालेर से एक प्राइवेट बस में सवार होकर यह महिला और उसके दो बच्चे सवाई माधोपुर आए थे। जहां उसका पति उसे लेने आने वाला था। महिला के बालेर से बस में बैठते ही एक शराबी युवक महिला के पीछे पड़ गया। यह युवक महिला की ओर अश्लील हरकतें करने लगा। सवाई माधोपुर आते-आते महिला का गुस्सा फूट पड़ा। महिला ने सवाई माधोपुर आते ही अपने बच्चे को बस से नीचे उतरा और उस युवक की धुलाई कर दी।जानकारी के अनुसार महिला सवाई माधोपुर से दिल्ली जा रही थी। वह बालेर से सवाई माधोपुर आई थी। इसी दौरान यह वाकया सामने आया। यहां इस दौरान करीब 10 से 15 मिनट तक पूरा ड्रामा चला। मारपीट के दौरान युवक को जैसे ही युवक को मौका मिला। वह यहां से भाग खड़ा हुआ। मामले को कोतवाली थाना पुलिस का कहना है घटना को लेकर किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी‌।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading