उदयपुर की हाथीपोल थाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा गिरोह के एक माह से फरार मुख्य आरोपी को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। आरोपी उदयपुर बिजली विभाग में बड़गांव एईएन कार्यालय में तकनीकी सहायक है। थानाधिकारी योगेन्द्र व्यास ने बताया कि मामले में नवरत्न क
ये घटना के बाद से दुबई में जाकर छिपा था और तीन दिन पहले ही वापस आया था। सूचना पर पुलिस दिल्ली पहुंची और आरोपी को एयरपोर्ट से पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि नवल सट्टा खेलाता है और गिरोह का मुख्य सरगना है। वह दुबई से भी नेटवर्क चलाता है।
ये लग्जरी गाड़ियां मेंटेन करने का शौकीन है। वह बिजली विभाग में तकनीकी सहायक है और पिछले 9 माह से नौकरी से अनुपस्थित चल रहा था। पुलिस ने बिजली विभाग को पत्र लिखकर आरोप के बारे में सूचना दी थी। जिसके बाद आरोपी को विभाग ने सस्पेंड कर दिया था।

उदयपुर की हाथीपोल थाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा गिरोह के एक माह से फरार मुख्य आरोपी को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है।
डायमंड एक्सचेंज वेबसाइट से चलाते थे ऑनलाइन सट्टा घटना 2 सितंबर की है जब डीएसटी और अंबामाता थाना पुलिस ने देवाली के नीमच खेड़ा स्थित एक मकान से सटोरिये मयंक सिंह रत्नावत को गिरफ्तार किया था। उससे 6 मोबाइल, 6 फर्जी सिम कार्ड, 7 डेबिट कार्ड और चेक बुक बरामद की थी।
मयंक, अर्पित और नवल साथ मिलकर सट्टा चलाते हैं। तीनों ने डायमंड एक्सचेंज नाम की वेबसाइट बनाई हुई थी, जिस पर ग्राहकों को क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस समेत अन्य खेलों पर ग्राहकों को ऑनलाइन सट्टा खेलाते हैं। इसके बदले उनसे पैसे लेते हैं। ग्राहक के हारने पर 50 प्रतिशत राशि मयंक व उसके साथी रखते हैं। बाकी राशि नवल ले लेता है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments