☜ Click Here to Star Rating


हनुमानगढ़ के संगरिया में दिनदहाड़े गोली मारकर व्यापारी की हत्या।

हनुमानगढ़ के संगरिया कस्बे में दिनदहाड़े एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाश ने 7 सेकंड एक के बाद एक 4 फायर कर वारदात को अंजाम दिया। घटना के कुछ देर बाद ही आरजू गैंग ने फायरिंग की जिम्मेदारी ​ली।

.

आरजू गैंग लॉरेंस गैंग से संबंध रखने की कथित जानकारी सामने आई है। गैंग ने मृतक पार्टनर को भी सरेआम चौक में गोली मारने की धमकी दी है। घटना के ​विरोध में व्यापारियों ने शनिवार को बाजार भी बंद रखा गया। पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपियों की तलाश में जुटीं हैं।

बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाश।

बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाश।

संगरिया सीओ करण सिंह बराड़ ने बताया: कृषि उपज मंडी समिति कार्यालय के सामने शुक्रवार दोपहर बालाजी इंटरप्राइजेज के व्यापारी विकास कुमार जैन (40) की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए।

एक बदमाश ऑफिस के अंदर घुसा।

एक बदमाश ऑफिस के अंदर घुसा।

दुकान में फर्श पर मिला शव, मुंह और पेट से निकल रहा था खून

एसपी हरी शंकर ने बताया की नरेश कुमार अरोड़ा ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि संगरिया में उनकी किराए की दुकान है। विकास जैन उनके पार्टनर थे। दोपहर के समय जब वह दुकान पहुंचे तो विकास को फर्श पर पड़ा देखा। उनके मुंह और पेट से खून निकल रहा था। मौके पर कारतूस के खाली खोखे भी मिले। अज्ञात हमलावरों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गईं हैं।

विकास पर फायरिंग कर भागा बदमाश।

विकास पर फायरिंग कर भागा बदमाश।

सीसीटीवी में नजर आए बाइक सवार दो बदमाश, ताबड़तोड़ चार फायर किए

एसपी ने बताया पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए तो फुटेज में दो युवक बाइक पर सवार होकर आते हुए दिखे। एक युवक बाइक पर बाहर खड़ा रहा जबकि दूसरा युवक पिस्तौल के साथ प्रतिष्ठान के अंदर जाता हुआ दिखाई दिया। जिसने अंदर जाते ही कुछ पूछा और ताबड़तोड़ एक के बाद एक चार फायर कर विकास की हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वारदात के बाद ऑफिस से बाहर निकला बदमाश।

वारदात के बाद ऑफिस से बाहर निकला बदमाश।

मृतक पिछले 10 साल से कर रहा था मुनीम का काम

पुलिस ने बताया कि मृतक विकास कुमार जैन पिछले एक दशक से बालाजी इंटरप्राइजेज में बतौर पार्टनर काम रहे थे। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, पुलिस रंजिश और लेन-देन के सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

घटना स्थल का मौका मुआयना करता पुलिस प्रशासन।

घटना स्थल का मौका मुआयना करता पुलिस प्रशासन।

पुलिस खंगाल रही हत्यारों के आने-जाने के रास्ते

पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्यारों की पहचान करने में जुटी है। कस्बे के संभावित रास्तों पर लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों के आने-जाने का सुराग मिल सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वारदात का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़।

घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़।

दो बच्चों का पिता था मृतक, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मृतक माता-पिता का इकलौता बेटा था। मृतक की तीन बहनें हैं। मृतक शादीशुदा था जिसकी एक बेटा और एक बेटी है। वारदात के बाद से पत्नी-बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को बताया कि विकास जैन को महज 15 हजार रुपए वेतन मिलता था। ऐसे में 15 हजार रुपए की नौकरी वाले विकास से किसी की क्या दुश्मनी या रंजिश थी। वहीं, फर्म संचालक नरेश कुमार ने कुमार ने एफआईआर में विकास कुमार को पार्टनर बताया है।

आरजु बिश्नोई ने पोस्ट कर ली हत्या की जिम्मेदारी।

आरजु बिश्नोई ने पोस्ट कर ली हत्या की जिम्मेदारी।

नारंग तैयार हो जाओ तेरे चौक में खड़ा होकर गोली मारेंगे

आरजू बिश्नोई ने फेसबुक पर पोस्ट की कि राम-राम सारे भाईयों को। आज जो संगरिया राजस्थान में विकास जैन का कत्ल हुआ है इसकी जिम्मेदारी में आरजू बिश्नोई, शुभम लॉकर और हैरी बॉक्सर लेते हैं। ये नरेश नारंग का साथी है उसके सारे काम यही संभालता था। ये हमारे दुश्मनों का साथ देते थे। इन्होंने विक्की गॉडर को भगाने में मदद की थी और हमारे विरोधियों को नंबर प्रोवाइड करवाते और आर्थिक रूप से सहायता करते थे। इनको हमने कई बार समझाने की कोशिश की मगर इनको सीधे तरीके से बात समझ नहीं आई। इसलिए हमें हमारे तरीके से समझाना पड़ा। नरेश नारंग तैयार हो जा तेरे को चौक में खड़ा करके मारेंगे। और हमारे जितने भी दुश्मन हैं, सब ध्यान से सुन लो अगर हमारे उलट जाने की कोशिश की तो इसी तरह ही धरती में समा दिए जाओगे।

आरजु बिश्नोई की पोस्ट को लेकर एसपी ने बताया कि पोस्ट की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले का खुलासा हो सकेगा।

व्यापार मंडल और सभी संगठन आए साथ, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

संगरिया कस्बे में हुए हत्याकांड को लेकर अब व्यापारिक संगठनों के अलावा सभी संगठनों में आक्रोश नजर आने लगा है। आज सभी संगठनों ने एकजुट होकर स्थानीय एसडीएम को हत्यारों को गिरफ्तार करने, मृतक परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने और तुरंत आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की हैं। व्यापारिक संगठनों ने कहा की शहर में खौफ है और अभी डरे हुए हैं। विरोध स्वरूप बाजार भी बंद रखा गया।

स्थानीय विधायक सहित शहरवासी पहुंच रहे मृतक के घर

आज शनिवार को मृतक विकास जैन के घर पर व्यापारियों, नागरिकों और नेताओं का जमावड़ा रहा। सभी ने पुलिस पर सवाल उठाते हुए बदमाशों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की हैं।

घर पर पहुंचे अधिकारी

घटना के बाद आरजू गैंग की जिम्मेदारी के बाद से ही पुलिस अलर्ट है। स्थानीय विधायक अभिमन्यु पुनिया, सीओ संगरिया करण सिंह, एसएचओ अमर सिंह, एसडीएम जय कौशिक और व्यापारिक संगठनों पदाधिकारी मृतक परिवार के परिजनों से बातचीत कर रहे हैं। पुलिस लगातार परिजनों के संपर्क में हैं, लेकिन दूसरी तरफ पुलिस के पास महज सीसीटीवी के अलावा कुछ नहीं है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading