☜ Click Here to Star Rating



अलवर SP सुधीर चौधरी ने कहा कि अलवर शहर व आसपास 35 परीक्षा केंद्रों पर 20 हजार अभ्यर्थियों के आने की संभावना है। पेपर लीक की घटना नहीं हो। इसके लिए 7 लेयर की सुरक्षा है। यही नहीं नए कानून के अनुसार अनुचित तरीका अपनाने वालों पर 10 लाख रुपए से 10 करोड़ र

.

पुलिस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अलवर एसपी चौधरी ने चेताते हुए बताया कि अभ्यर्थियों को मेहनत पर भरोसा रखना चाहिए। किसी भी प्रकार के छलावे में नहीं आएं। कोई ठगी के मकसद से गुमराह कर सकता है। जिससे अभ्यर्थियों की तैयारी बाधित होगी। केवल मेहनत पर भरोसा रखना चाहिए। अनुचित साधनों का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कानून है। जिसमें 10 लाख से 10 करोड़ रुपए का आर्थिक दंड का प्रावधान है। यही नहीं कम से कम 10 साल की सजा का भी प्रावधान है। पूर्व में इस तरह का काम करने वालों पर एटीएस व एसओजी के अलावा पुलिस की नजर है। इसलिए किसी को अनुचित तरीके से सफल नहीं होने दिया जाएगा। यह अभ्यर्थियों को समझने की जरूरत है।

एसपी ने बताया कि पुलिस भर्ती में पेपर के ट्रांसपोर्टेशन में अफसर लगाए हैं। पुलिस मुख्यालय से बड़ी संख्या में अधिकारी लगाए हैं। एगजम सेंटर पर समय से देर आने पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। एक मिनट भी देर से आने वाले काे प्रवेश नहीं मिलेगा। कोई भी वस्तु एग्जाम सेंटर तक नहीं लेकर आए।

पेपर की सुरक्षा के लिए वरिष्ठ अधिकारी लगाए हैं। बक्शे सील हैं। कहां से आ रहे हैं किसी को जानकारी नहीं है। फुल प्रूफ तरीके से पेपर कराया जाएगा। अलवर में 20 हजार अभ्यर्थियों के आने की संभावना है। अलवर शहर व आसपास 35 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पुलिस भर्ती में आने वाले अभ्यर्थियों को आमजन को भी असुविधा नहीं करनी चाहिए। ट्रैफिक नियमों का पालन करने की जरूरत है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading