बैठक को संबोधित करते पार्टी पदाधिकारी।
भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में जिलास्तरीय वर्कशॉप आयोजित की। इसमें हर घर तिरंगा एवं विभाजन की विभीषिका पर चर्चा हुई। मुख्य वक्ता के तौर पर जिला प्रभारी एवं राजस्थान किसान आयोग अध्यक्ष सीआर. चौधरी ने कहा कि केंद्
चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास के नए मानक स्थापित किए हैं और तिरंगा यात्रा राष्ट्रीय गर्व और शहीदों के सम्मान का प्रतीक है। इस बार ऑपरेशन की सफलता के बाद इसका महत्व और भी बढ़ गया है।

वर्कशॉप में उपस्थित नेता एवं कार्यकर्ता।
तिरंगा यात्राओं को ऐतिहासिक बनाएं
जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी ने पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे तिरंगा यात्राओं को ऐतिहासिक बनाएं। उन्होंने कहा कि इस बार स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय समारोह जोधपुर में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में होना हमारे लिए गौरव का अवसर है। इसलिए तिरंगा यात्राओं की भव्यता और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सफलता, दोनों के लिए अभी से तैयारियां शुरू करनी होंगी।

वर्कशॉप को पार्टी के कई नेताओं ने संबोधित किया।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में संयोजक जयकिशन पंचारिया, पूर्व जिलाध्यक्ष भोपालसिंह बड़ला, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल संयोजक एवं सह-संयोजक मौजूद रहे। मंच संचालन महामंत्री डॉ. यशपाल गोधा एवं सुमित्रा विश्नोई ने किया, जबकि आभार शिवराम ग्वाला ने व्यक्त किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments