☜ Click Here to Star Rating


पूर्व सांसद को ज्ञापन देने पहुंचे घाटोल क्षेत्र के सरपंच।

बांसवाड़ा जिले के खमेरा थानाधिकारी रमेशचंद्र सेन को हटाने की मांग को लेकर घाटोल क्षेत्र के सरपंच एक जुट हो गए। इसे लेकर हेरोडेम पर बैठक आयोजित की। इसके बाद पूर्व सांसद मानशंकर निनामा को ज्ञापन सौंपा।

.

बैठक में सर्वसम्मति से तय किया कि यदि थानाधिकारी को तत्काल प्रभाव से नहीं हटाया गय तो क्षेत्रीय प्रशासक (सरपंच) और जनप्रतिनिधि आंदोलन करेंगे। बैठक के बाद प्रशासकों का प्रतिनिधिमंडल विधायक नानालाल निनामा के नेतृत्व में पूर्व सांसद मानशंकर निनामा के निवास पर पहुंचा। इस दौरान इस दौरान घाटोल विधायक नानालाल निनामा व विधायक प्रत्याशी रहें अशोक भील उपस्थित रहे। इस पर पूर्व सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री के आने से पहले थानाधिकारी को नहीं हटाया तो इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे।

इस अवसर पर देवीलाल निनामा, प्रशासक संघ संरक्षक धूलजी चरपोटा, बीएपी प्रत्याशी अशोक निनामा, कन्हैयालाल राठौड़, विकास निनामा, लक्ष्मण सोलंकी, चेतन पूरी, प्रशासक रमेश बड़लिया, शंकर भगोरा सहित बड़ी संख्या में प्रशासक और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान आस-पास क्षेत्रों के सरपंच मौजूद थे।

बैठक के दौरान आस-पास क्षेत्रों के सरपंच मौजूद थे।

सरपंच शिकायत लेकर आए थे, आज एसपी को अवगत करवाऊंगा- पूर्व सांसद

इस बारे में चर्चा पर पूर्व सांसद मानशंकर निनामा ने कहा की सभी सरपंच मिलकर थानाधिकारी को हटाने के लिए शिकायत लेकर आए थे। उनका कहना था कि कोई भी मामला ले जाने पर थानाधिकारी सरपंचों को अंदर डाल देने की धमकी देता है। वहीं इसको लेकर एसपी से भी बात करेंगे।

भारत आदिवासी पार्टी से विधायक प्रत्याशी रहे अशोक भील ने बताया कि थानाधिकारी का व्यवहार सरपंचों के साथ ऐसा है तो आमजन के साथ किस तरह से रहता होगा। इसे लेकर सरपंचों के साथ पूर्व भाजपा सांसद को ज्ञापन दिया था।

इस बारे में चर्चा पर खमेरा थानाधिकारी रमेशचंद्र सेन ने बताया कि मैंने किसी के साथ ऐसा व्यवहार नहीं किया है। ऐसा कोई सरपंच भी मेरे पास नहीं आया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading