☜ Click Here to Star Rating


डूंगरपुर शहर में मूसलाधार बारिश से सड़कों पर आया पानी।

डूंगरपुर शहर में गुरुवार सुबह से रुक-रुककर बरसात का दौर शुरू हो गया। आसमान में घनघोर काले बादल छाए रहे। कभी रिमझिम तो कभी तेज बरसात हो रही है। वहीं, डूंगरपुर के गलियाकोट, चिखली क्षेत्र में मूसलाधार बरसात हुई। बारिश की वजह से जिले के कई बांध, तालाब ओव

.

मौसम विभाग की ओर से डूंगरपुर में आज गुरुवार को बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। बुधवार शाम से शुरू हुआ बारिश का दौर रात के समय भी रुक-रुककर जारी रहा। आज गुरुवार को सुबह दिन खुलने के साथ ही आसमान में बादल छाए रहें। रुक-रुककर कभी तेज तो कभी हल्की और रिमझिम बरसात हो रही है। इससे सड़कों पर पानी बहने लगा ओर मौसम सुहावना हो गया। सुबह के समय बारिश की वजह से स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर रोजमर्रा के कामकाज वाले लोगों को परेशानी हुई। वहीं, आज तेज बारिश के अलर्ट के चलते जिले में तेज बरसात की संभावना है।

मेवाड़ा बांध हुआ ओवरफ्लो।

मेवाड़ा बांध हुआ ओवरफ्लो।

डूंगरपुर में गुरुवार सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा बरसात गलियाकोट में साढ़े 3 इंच (84 एमएम) बारिश हुई है। चिखली में 3 इंच, डूंगरपुर में 2 इंच, बेंजा में 40 एमएम, गणेशपुर में 35 एमएम, साबला में 35 एमएम, धंबोला में 29 एमएम, देवल में 30 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। डूंगरपुर बारिश की वजह से सोम कमला आंबा बांध के 2 गेट खुले हुए है। जिनसे पानी की निकासी हो रही है। वहीं, जिले के 20 छोटे बड़े बांध और तालाब ओवरफ्लो बह रहे है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading