![]()
अलवर जिले में रविवार दोपहर बाद एनिकट में डूबने से 6 साल के मासूम की मौत हो गई। मासूम मानव पुत्र मदनलाल जाटव बड़े भाई के साथ खेत पर जाते समय पाल से निकल रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और डूबने से उसकी जान चली गई। घटना विजय मंदिर थाना क्षेत्र के हा
बड़े भाई के साथ जा रहा था खेत पर
पूर्व सरपंच राजेश जाटव ने बताया कि मानव अपने बड़े भाई के साथ खेत पर जा रहा था। जब दोनों भाई एनिकट की पाल से गुजर रहे थे, तभी मानव का संतुलन बिगड़ गया और पानी में जा गिरा। भाई ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और बच्चे को बाहर निकाला।
डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया
लोगों ने मानव को एनिकट से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। विजय मंदिर थाने के हेड कॉन्स्टेबल योगेश कुमार ने बताया कि बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
दो साल पहले पिता की हो गई थी मौत
मानव पहली कक्षा का छात्र था और उसके पिता की दो साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। मां मजदूरी कर तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही है। मासूम की असमय मौत से गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से एनिकट में सुरक्षा को लेकर व्यवस्था की मांग की है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments