![]()
राजाखेड़ा से विधायक रोहित बोहरा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देश पर महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसके आदेश जारी किए हैं।
सीताराम अग्रवाल के बीजेपी जॉइन करने के बाद खाली हुआ था पद
पीसीसी में यह पद विद्याधर नगर से कांग्रेस प्रत्याशी रहे सीताराम अग्रवाल के बीजेपी जॉइन करने के बाद से ही खाली चल रहा था। रोहित बोहरा राजाखेड़ा से दूसरी बार के विधायक हैं। वे पूर्व वित्तमंत्री प्रद्युम्न सिंह के बेटे हैं। रोहित बोहरा वित्तीय मामलों के अच्छे जानकार माने जाते हैं।
पूर्व सीएम गहलोत ने दी बधाई
रोहित बोहरा की नियुक्ति के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित अन्य नेताओं ने उन्हें बधाई दी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments