![]()
प्रतापगढ़ जिले की धरियावद पुलिस ने चेन स्नेचिंग की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना 3 अप्रैल 2025 को शाम लगभग 4 बजे गांधीनगर में हुई थी। मीना उर्फ मैना देवी जैन (65) अपने घर के बाहर बनी किराना दुक
पुलिस ने मामले की जांच तुरंत शुरू की। धरियावद थाना पुलिस ने गांधीनगर और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। अनुसंधान के दौरान पता चला कि डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाने में एक चेन स्नेचिंग मामले में एक अभियुक्त पहले से गिरफ्तार था।
पुलिस टीम ने बिछीवाड़ा थाने पहुंचकर गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की। पूछताछ में अभियुक्त ने प्रतापगढ़ के गांधीनगर में हुई चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट के जरिए जिला कारागृह डूंगरपुर से अभियुक्त को बापर्दा गिरफ्तार किया।
अनुसंधान के दौरान पुलिस ने अभियुक्त से लूटी गई सोने की चेन बरामद कर ली है। पुलिस अभियुक्त से अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है कि अभियुक्त अन्य चेन स्नेचिंग की घटनाओं में भी शामिल हो सकता है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments