☜ Click Here to Star Rating



परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए शहर के प्रमुख स्थानों पर चार यातायात सहायता बूथ स्थापित किए गए हैं।

दो दिन तक चलने वाली कॉन्स्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा-2025 शनिवार से शुरू हुई। पहले दिन दूसरी पारी में परीक्षा हुई। परीक्षा को दृष्टिगत रखते हुए हनुमानगढ़ में परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की सुविधा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए विशेष इंतजाम कि

.

शहर के प्रमुख स्थानों पर चार यातायात सहायता बूथ स्थापित किए गए हैं। इन बूथों का संचालन पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव के निर्देशन में किया जा रहा है। जंक्शन में शहीद भगत सिंह चौक, बस स्टैंड, बस डिपो, टाउन में यातायात शाखा के आगे स्थापित किए गए बूथों पर अनुभवी ट्रैफिक स्टाफ तैनात किया गया।

उन्होंने शहर में बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को हर प्रकार की जानकारी उपलब्ध करवाई। बूथ पर आने वाले परीक्षार्थियों को यह जानकारी दी गई कि कौन से मार्ग से परीक्षा केन्द्र पहुंचा जा सकता है। कौन सा साधन उपयोग करना अधिक सुविधाजनक रहेगा। रुकने के लिए किन-किन होटल और धर्मशालाओं का चयन किया जा सकता है।

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बूथों पर पानी के कैम्पर भी रखे गए हैं ताकि परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी पानी पीकर तरोताजा रह सकें और किसी प्रकार की असुविधा न हो। बूथों की स्थापना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी किसी प्रकार की असुविधा या परेशानी का सामना न करें।

परीक्षार्थियों ने शनिवार को धीरे-धीरे शहर में प्रवेश किया और बूथ पर तैनात स्टाफ ने उन्हें सही मार्गदर्शन और सहायता प्रदान की। यातायात शाखा प्रभारी अनिल चिन्दा ने बताया कि हनुमानगढ़ शहर में कॉन्स्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा 2025 के दौरान स्थापित किए गए सभी यातायात सहायता बूथ पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशानुसार संचालित किए जा रहे हैं। यह व्यवस्था मुख्य रूप से बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा और मार्गदर्शन सुनिश्चित करने के लिए की गई है। अनिल चिन्दा ने स्पष्ट किया कि बूथों का उद्देश्य केवल मार्गदर्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि इन बूथों पर तैनात ट्रैफिक स्टाफ पूरी तरह से परीक्षार्थियों की सहायता और हर प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रशिक्षित हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading