☜ Click Here to Star Rating


इस बार 70 फीट ऊँचे रावण का पुतलादहन होगा। लगभग 100 फीट लंबी बांस की टहनियों से बनाए इस पुतले को आधुनिक आतिशबाज़ी और लाइटिंग इफेक्ट्स से सजाया गया है।

उदयपुर में भी आज दशहरे का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। गांधी ग्राउंड में दशहरे की पूर्व संध्या पर बुधवार शाम 6.30 बजे के शुभ मुहूर्त में रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के विशाल पुतले क्रेन की मदद से खड़े किए गए। जैसे ही पुतले अपनी पूरी ऊँचाई पर खड़े किए गए।

.

आयोजन समिति के सहसंयोजक मनीष डेम्बला ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत एक विशाल शोभायात्रा से होगी। इसमें भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की अलौकिक झांकियाँ विशेष आकर्षण रहेंगी। ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की ताल पर निकलने वाली यह यात्रा शहर की सड़कों से गुजरते हुए उत्साह और आस्था का माहौल बनाएगी। शोभायात्रा के बाद स्थानीय कलाकार धर्म और संस्कृति से जुड़ी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश करेंगे।

बुधवार शाम 6.30 बजे के शुभ मुहूर्त में रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के विशाल पुतले क्रेन की मदद से खड़े किए गए। जैसे ही पुतले अपनी पूरी ऊँचाई पर खड़े किए गए।

बुधवार शाम 6.30 बजे के शुभ मुहूर्त में रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के विशाल पुतले क्रेन की मदद से खड़े किए गए। जैसे ही पुतले अपनी पूरी ऊँचाई पर खड़े किए गए।

रावण दहन में होगी आधुनिक आतिशबाज़ी और 70 फीट का रोमांच

पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कटारिया ने बताया कि इस बार 70 फीट ऊँचे रावण का पुतलादहन होगा। लगभग 100 फीट लंबी बांस की टहनियों से बनाए इस पुतले को आधुनिक आतिशबाज़ी और लाइटिंग इफेक्ट्स से सजाया गया है। रावण दहन के दौरान आतिशबाज़ी का नजारा आसमान को रोशन करेगा और पूरा गांधी ग्राउंड रोमांचक माहौल में डूब जाएगा।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में नगर निगम उदयपुर और प्रशासन की बड़ी भूमिका रही है। रावण पुतले को सुरक्षित रूप से स्थल तक पहुंचाने के लिए विशेष गाड़ियों की व्यवस्था नगर निगम ने की। संपूर्ण आतिशबाज़ी नगर निगम द्वारा की जाएगी। वहीं, जिला प्रशासन ने यातायात, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए पूरी व्यवस्था की है। वही भीड़ को देखते हुए गांधी ग्राउंड के बाहर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी, ताकि वहां से भी लोग रावण दहन देख सकें।

जैसे ही पुतले अपनी पूरी ऊँचाई पर खड़े किए गए। पूरा मैदान जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा।

जैसे ही पुतले अपनी पूरी ऊँचाई पर खड़े किए गए। पूरा मैदान जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा।

पंचायत अध्यक्ष नानकराम कस्तूरी और महासचिव विजय आहुजा ने बताया कि इस बार की शोभायात्रा में विभिन्न समाजों व संस्थाओं की झांकियां विशेष आकर्षण रहेंगी कि मेवाड़ पालीवाल समाज की 4 झांकियां, आश्रय समाज की 2 झांकियों के साथ ही विप्र फाउंडेशन, मेवाड़ मुश्तेचे क्लब, इस्कॉन व हरे कृष्णा मूवमेंट, भोपालपुरा युवा संगठन, मेवाड़ सिंधु ब्रिगेड, श्री सनातन धर्म सेवा समिति, मैक्स टॉर्क सुपरबाइक्स ग्रुप, महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट की भी भागीदारी रहेगी।

इस महोत्सव में सांसद चुन्नीलाल गरासिया, मन्नालाल रावत, विधायक ताराचंद जैन, फूलसिंह मीणा समेत कई गणमान्य अतिथि और जनप्रतिनिधि शिरकत करेंगे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading