![]()
अवैध हथियार के साथ घूम रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये आरोपी युवक रंजिश के चलते किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से खरीदकर लाया था।
उदयपुर की जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) और अंबामाता थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से देशी पिस्टल बरामद की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक रंजिश के चलते किसी वारदात को अंजाम
अंबामाता थानाधिकारी मुकेश सोनी ने बताया कि एसपी योगेश गोयल के निर्देश पर पुलिस टीम लगातार अवैध हथियारों के लेन-देन और इनके उपयोग करने वाले संदिग्धों पर नजर रख रही है। इसी दौरान सूचना मिली कि अंबामाता क्षेत्र में एक युवक अवैध पिस्टल लेकर घूम रहा है। इस पर डीएसटी प्रभारी श्याम सिंह और थाना पुलिस ने संयुक्त दबिश दी और मोहम्मद अजहर पुत्र मोहम्मद वाहिद निवासी अंबावगढ़, अंबामाता को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी पिस्टल बरामद हुई।
डीएसटी प्रभारी श्याम सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने माना कि उसने यह पिस्टल आपसी रंजिश और गैंगवार के लिए जुटाई थी। हालांकि यह हथियार कहां से खरीदा गया और किसके संपर्क में रहकर लाया गया, इसकी जानकारी ली जा रही है। उदयपुर पुलिस अब इसके नेटवर्क की जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उदयपुर में बीते कुछ समय से अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और इनका शौकिया उपयोग करने के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में पुलिस लगातार विशेष अभियान चलाकर ऐसे आरोपियों को दबोच रही है। हाल ही में विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई युवकों को अवैध कट्टे और पिस्टल के साथ पकड़ा जा चुका है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments