![]()
रघुनाथपुरा में जय हनुमान विकास समिति की ओर से 2 अक्टूबर को 42 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।
रघुनाथपुरा में जय हनुमान विकास समिति (कुमावतों की झोपड़ियां) 2 अक्टूबर को दशहरा महोत्सव का आयोजन कर रही है। इस अवसर पर 42 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
महोत्सव का शुभारंभ शाम 6 बजे NH 52 से आकर्षक झांकी यात्रा के साथ होगा। यह यात्रा रघुनाथपुरा गांव से होते हुए दशहरा मैदान डूडा के बालाजी तक पहुंचेगी। रात 9 बजे रावण दहन का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
रावण दहन के तुरंत बाद रात 9:30 बजे एक रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें राजस्थान के प्रसिद्ध कॉमेडी कलाकार पन्या सेपट (दीपक मीणा), हाड़ौती के लोकप्रिय कॉमेडी कलाकार RJ20 देवराज और गायिका तनु शर्मा अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
समिति ने बताया कि इस कार्यक्रम में 50 हजार से अधिक लोगों की भीड़ जुटने की संभावना है। इसे देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments