☜ Click Here to Star Rating



विप्र फाउंडेशन के गरबा रास में रंग बिरंगे परिधानों में सजे लोगों ने बिखेरे संस्कृति के रंग।

झालावाड़ में विप्र फाउंडेशन महिला कार्यकारिणी द्वारा आयोजित गरबा रास कार्यक्रम एक निजी मैरिज गार्डन में संपन्न हुआ। महिला जिलाध्यक्ष बरखा शर्मा की अध्यक्षता में हुए इस आयोजन में विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भुवनेश्वर शर्मा ‘चच्चू भैय्या’ मुख

.

कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन के प्रदेश महामंत्री विकास भार्गव, युवा महामंत्री पंकज शर्मा, नगर अध्यक्ष रजनी शर्मा और जिला संरक्षक अर्चना शर्मा सहित कई प्रमुख सदस्य मौजूद रहे। हरिशंकर शर्मा, डॉ. सावित्री शर्मा और रजनी गंधा सोनी जैसे विशिष्ट अतिथियों का सम्मान विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष दीपेश जोशी, अजय शर्मा, यश श्रृंगी, सन्नी पंडित, अनिरुद्ध शर्मा, चंद्रकांत त्रिपाठी, आर्यन शर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता शर्मा, संध्या शर्मा, गायत्री शर्मा, संतोष शर्मा, डॉ. अनुश्री शर्मा, हेमलता शर्मा व विजया शर्मा ने किया। ज्योति शर्मा, रजनी मिश्रा और ममता ओदीच्य ने कुमकुम तिलक लगाकर सभी प्रतिभागियों और दर्शकों का स्वागत किया।कार्यक्रम की शुरुआत मां अम्बे की आरती के साथ हुई।

अतिथियों के स्वागत में विप्र फाउंडेशन की महिलाओं ने समूह में सुंदर गरबा प्रस्तुत किया। इस समूह में ममता नागर, नम्रता गौड़, वंदना शर्मा, रीयंका भारद्वाज, रानु शर्मा, अनीता शर्मा, स्वाति शर्मा, सपना शर्मा, कोमल गौड़, नेहा नागर और आशा शर्मा एक जैसी वेशभूषा में शामिल थीं। कार्यक्रम का संचालन अजय शर्मा ने किया। गरबा रास के प्रथम चरण में बालक-बालिकाओं ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद मां-बेटा और मां-बेटी जोड़ी वाले राउंड संपन्न हुए।

निर्णायकों ने प्रत्येक वर्ग में अच्छी वेशभूषा, बेहतर डांडिया प्रदर्शन, मां-बेटा जोड़ी और सर्वश्रेष्ठ समूह के आधार पर विजेताओं का चयन किया।अंत में, फ्री राउंड में सभी उपस्थित लोगों, अतिथियों और निर्णायकों ने माता रानी की भक्ति में गरबा किया। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading