☜ Click Here to Star Rating



जनाना अस्पताल चांदपोल में 70 करोड़ रुपए की लागत का आईपीडी टावर बनकर तैयार है। दिसंबर माह से जच्चा और बच्चा को हाईटेक सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। दो

.

वार्ड और आईसीयू बेड बढ़ने से भर्ती के लिए इंतजार नहीं करना होगा। इसमें नियोनेटल के लिए जहां आधुनिक नर्सरी है, वहीं सुरक्षा के लिए पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे और वाई-फाई की सुविधा भी रहेगी। विशेषज्ञों का कहना है कि इसके शुरू होने से मातृ व बच्चों की मृत्यु दर कम होगी। बैडों की संख्या बढ़ने से महिलाओं को सर्जरी के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अन्य अस्पतालों पर प्रसव एवं सर्जरी का भार कम होगा। इधर, नए साल में महिला चिकित्सालय सांगानेरी गेट का 10 मंजिला भवन भी चालू हो जाएगा।

एकसाथ करा सकेंगे 15 प्रसव

250 बेड का वार्ड और नर्सरी में 40 बेड, 320 वाहनो की पार्किंग…

  • सुरक्षा के लिए प्रमुख जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। वार्ड और आईसीयू को इस तरह से बनाया गया है, जहां पर संक्रमण जीरो फीसदी रहेगा।
  • सर्जरी और प्रसव के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
  • 320 गाड़ियों (130 फॉर व्हीलर एवं 180 टू व्हीलर) की पार्किंग।
  • भर्ती मरीजों के लिए 250 व नर्सरी के 40 बैड। वार्ड में ही टॉयलेट की सुविधा, चेंजिंग रूम।
  • दो मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर
  • दो लेबर रूम (एक साथ 15 प्रसव कराना आसान)
  • एक्लेमसिया रूम, प्री-डिलिवरी वार्ड एवं आक्सीजन प्लांट
  • दिव्यांग महिलाओं के लिए अलग से टॉयलेट होंगे

ये सुविधाएं और विकसित होंगी: ब्लड बैंक खोलना, इमरजेंसी एवं कलर डॉप्लर की सुविधा विकसित करना, भविष्य में स्वाइन फ्लू और कोरोना जैसी महामारी फैलने पर अलग से बेड एवं लेबर रूम बनाना, डॉक्टरों को कंप्यूटर पर जांच रिपोर्ट की सुविधा उपलब्ध करवाना आदि।

सांगानेरी गेट का 10 मंजिला भवन नए साल में मिल जाएगा “सीएम एवं चिकित्सा मंत्री के निर्देश पर जनाना अस्पताल चांदपोल में जननी एवं नियोनेटल को हाईटेक इलाज की जल्द सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। रैफर होकर आने वाली गर्भवती को भी दिक्कत नहीं आएगी। महिला चिकित्सालय सांगानेरी गेट का 10 मंजिला भवन भी नए साल में बनकर पूरा होने की उम्मीद है। दोनों से जननी को इलाज कराना आसान होगा।” -डॉ. दीपक माहेश्वरी, प्राचार्य, एसएमएस मेडिकल कॉलेज



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading