![]()
धौलपुर पुलिस ने रात में की नाकाबंदी कर की वाहनों की जांच।
धौलपुर पुलिस ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रात्रि कालीन नाकाबंदी अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहनता से जांच की गई।
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश पर सभी वृत्ताधिकारियों और थानाधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने प्रमुख सड़क मार्गों पर प्रभावी नाकाबंदी की।
नाकाबंदी के दौरान सभी संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली गई, वाहन चालकों के दस्तावेजों की जांच की गई और सवार व्यक्तियों की पहचान सत्यापित की गई। मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान राजकॉप ऐप का उपयोग कर वाहनों के पंजीकरण और स्वामित्व की त्वरित पुष्टि की गई। पुलिस ने यह भी सुनिश्चित किया कि किसी भी बीमार व्यक्ति, महिला या वरिष्ठ नागरिक को अनावश्यक असुविधा न हो।
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और अपराधियों को पकड़ने के लिए जिलेभर में यह नाकाबंदी की गई। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments