![]()
दी के केशोरायपाटन में 4 लोगों ने चाकूओं से हमला कर युवक को घायल कर दिया।
बूंदी के केशोरायपाटन में सोमवार देर रात एक युवक पर चार लोगों ने चाकुओं से हमला कर दिया। घायल युवक को कोटा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
केशोरायपाटन निवासी मोहम्मद अशद (19) पुत्र अलियास बाजार में हरीश चाय वाले चौराहे की तरफ जा रहा था। इसी दौरान मुस्तकीम, हलील, नूरुद्दीन और सरफराज ने उस पर हमला कर दिया।
थाना अधिकारी हंसराज मीणा के अनुसार, आरोपी पहले से ही अवसर की ताक में बैठे थे। युवक के दाहिने कंधे पर चाकू से दो वार किए गए। घटना के पीछे 2022 में हुई एक लड़ाई का कारण सामने आया है। उस समय पैर फ्रैक्चर को लेकर झगड़ा हुआ था।
गंभीर रूप से घायल अशद को कोटा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments