![]()
राजधानी में साइबर ठगी की बढ़ती वारदातों को लेकर जयपुर साउथ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है । जयपुर साउथ पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ दो कार्रवाई को अंजाम दिया है । पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटरों का खुलासा करने के साथ ही ठगी के लिए किराए पर बैंक अकाउंट मुहैया
डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने प्रेसवार्ता कर बताया कि साइबर ठगी की वारदातों को लेकर शिप्रापथ थाना इलाके में फर्जी कॉल सेंटरों का खुलासा किया है । पकड़े गए आरोपी फर्जी आईडी देकर ई मित्र की सेवाएं मुहैया कराने का झांसा देते थे । झांसे में आने के बाद लोगों से मोटी रकम वसूलते थे । दुबारा संपर्क करने पर पीड़ितों से संपर्क बंद कर देते थे । पुलिस ने फर्जी कॉल संचालन के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मौके से कंप्यूटर ,एटीएम कार्ड ,बैंक पासबुक समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए है ।
वहीं दूसरी कार्रवाई के दौरान मानसरोवर इलाके में ऑनलाइन ठगी के लिए बैंक अकाउंट मुहैया कराने वाली गैंग के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है । पकड़े गए आरोपी लोगों को पैसा या अन्य लाभ दिलाने का झांसा देकर उनके दस्तावेजों से बैंक अकाउंट खुलवाते थे । इसके बाद इन बैंक खातों को ऑनलाइन ठगी करने वाले लोगों को मुहैया करवाते थे । पुलिस ने इन आरोपियों से चेक बुक ,पास बुक ,मोबाइल फोन और सिम कार्ड ,लैपटॉप और 2 लाख रुपए से अधिक की नकदी समेत अन्य उपकरण भी बरामद किए है । फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है । माना जा रहा है कि पूछताछ में कई और खुलासे सामने आ सकते है ।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments