☜ Click Here to Star Rating



मंडावा पुलिस ने आठ जुआरियों को मौके से दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 1 लाख 87 हजार रुपए नकद भी जब्त किए। यह जुआ का अड्डा मंडावा से ढिंगाल जाने वाले रास्ते पर स्थित रामजीलाल के मकान पर चल रहा था।

.

पुलिस की अचानक दबिश से आरोपी सकपका गए और भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने सभी को पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार, मंडावा थाना पुलिस को लंबे समय से इलाके में जुआ खेलने की शिकायतें मिल रही थीं। मुखबिर से पुख्ता सूचना मिलने पर थाना अधिकारी रामनिवास ने देर रात टीम गठित कर मौके पर दबिश दी। कार्रवाई इतनी गोपनीय तरीके से की गई कि जुआरियों को संभलने का मौका ही नहीं मिला।

मकान मालिक मौके से गायब

जहां पर यह जुआ खेला जा रहा था वह मकान रामजीलाल का बताया गया है। पुलिस टीम के पहुंचने के समय मकान मालिक मौके पर मौजूद नहीं था। पुलिस अब मकान मालिक की भूमिका की भी जांच कर रही है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मकान लंबे समय से जुआ खेलने के अड्डे के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था।

पकड़े गए आरोपी

पुलिस ने मौके से आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें संजय, योगेश, मुकेश, जितेंद्र, महेश, विश्वनाथ, श्यामलाल और पूर्णसिंह शामिल हैं। सभी आरोपी मंडावा व आसपास के इलाकों के रहने वाले हैं।

जब्त हुई बड़ी रकम

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 1,87,000 नकद बरामद किए हैं। यह रकम जुआ खेलने के दौरान दांव पर लगाई गई थी। इसके अलावा पुलिस को मौके से ताश की गड्डियां और अन्य सामान भी मिला है।

क्षेत्र में बना चर्चा का विषय

मंडावा क्षेत्र में पुलिस की इस कार्रवाई की खूब चर्चा हो रही है। देर रात हुई इस दबिश के बाद लोगों का कहना है कि पुलिस ने समय पर कदम उठाकर बड़ी कार्रवाई की है। ग्रामीणों के अनुसार, लंबे समय से इलाके में जुआ की गतिविधियां चल रही थीं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading