☜ Click Here to Star Rating


केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने चिकित्सकों का सम्मान किया।

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने शनिवार को कंसीव 2025 कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान चिकित्सा क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों का उन्होंने सम्मान किया। कहा कि आज चिकित्सा विज्ञान ने वह आशा लौटा दी है, जि

.

शेखावत ने कहा कि वर्ष 1978 में जब दुनिया की पहली टेस्ट ट्यूब शिशु लुईस ब्राउन का जन्म हुआ था, तब से लेकर आज तक इस क्षेत्र ने लंबी यात्रा तय की है। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि भारतीय वैज्ञानिकों और चिकित्सकों ने भी इस दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। आज यह विज्ञान केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि आम जीवन का हिस्सा बन चुका है, और लाखों दंपतियों के लिए आशा की किरण है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र की यात्रा वास्तव में अद्भुत रही है। इंट्रासाइटोप्लाज़्मिक स्पर्म इंजेक्शन, विट्रिफिकेशन, एम्ब्रियो कल्चर जैसी उपलब्धियों और अब प्रयोगशालाओं में आर्टिफिशियल इंटलीजेंस के उपयोग ने उपचार को और अधिक सफल बना दिया है, लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि हर नई तकनीक अपने साथ बड़ी नैतिक उलझनें, कानूनी प्रश्न और सबसे बढ़कर रोगियों का विश्वास जैसी जिम्मेदारियां भी लाती है, इसलिए आगे बढ़ते समय हमें संवेदनशीलता और अंतरात्मा की आवाज का ध्यान रखना होगा।

केंद्रीय मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों का सम्मान किया।

केंद्रीय मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों का सम्मान किया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत ने असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी (रेगुलेशन) कानून और उसके नियमों के माध्यम से इस दिशा में बड़ा कदम उठाया है। ये कानून यह सुनिश्चित करते हैं कि उपचार केंद्र और प्रयोगशालाएं पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता और रोगियों व दानदाताओं के सम्मान के साथ कार्य करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कानून विज्ञान की राह में रुकावट नहीं, बल्कि मानव गरिमा की सुरक्षा के लिए हैं।

सम्मेलन के दौरान चिकित्सा क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले प्रतिष्ठित चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. बी.एस. जोधा, डॉ. अरविंद माथुर, डॉ. संजय मकवाना, डॉ. रेणु मकवाना और डॉ. गुंजन जैन जैसे वरिष्ठ चिकित्सक भी उपस्थित रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading