![]()
जोधपुर डिस्कॉम के फलौदी जिले में मतोड़ा एईएन ऑफिस के टेक्निशियन चौथामल मीणा ने 85 लाख रुपए के 30 ट्रांसफार्मर किसानों को बेच दिए। ये खेल पुराने ट्रांसफार्मर में खराबी बताकर नया ट्रांसफार्मर जारी करवाकर किया गया। इसके बदले टेक्नीशियन ने 80 हजार से 1 ला
हर काम का रेट फिक्स कर रखा है
मतोड़ा निवासी विक्रमसिंह ने बताया उनके पिता के नाम से कृषि कनेक्शन होना था। टेक्निशियन चौथामल मीणा एक लाख रुपए ले लिए फिर भी ट्रांसफार्मर नहीं दिया। यहां हर काम का रेट फिक्स है। ट्रांसफार्मर जलने, बदलने के लिए 2000 हजार, लिफ्ट से उतारने व चढ़ाने के 500 रुपए। पैसे नहीं देने पर राजकार्य में बाधा के केस में फंसाने की धमकियां देता था। हर नए कनेक्शन वाले किसान से भी पैसे वसूले गए।
जेईएन गड़बड़ियों के कई पत्र भेजे, पर एईएन ने कार्रवाई नहीं की जेईएन भोमराज ने मतोड़ा एईएन को पत्र भेजकर आपत्ति जताई। उनका कहना था कि उनसे बिना पूछे टेक्निशियन ट्रांसफार्मर जारी कर रहा है। जले या खराब ट्रांसफार्मर बताकर ट्रांसफार्मर बेचे जा रहे हैं। इसके बावजूद एईएन तंवर ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसकी जानकारी जोधपुर डिस्कॉम मुख्यालय को दी गई है। जब जांच में ये सबूत भी शामिल किया जाएगा। एक किसान का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें खुले तौर पर पैसों की मांग की जा रही है।
जांच करा रहे हैं, जो भी दोषी होगा कार्रवाई करेंगे “मतोड़ा एईएन ऑफिस से खराब ट्रांसफार्मर बताकर नए ट्रांसफार्मर बेचने की जानकारी मिली है। जांच के दौरान स्टोर से ट्रांसफार्मर और सामान कम मिला। इसे डिस्कॉम प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। मामले में टेक्निशियन चौथमल मीणा को सस्पेंड किया गया है, जबकि एईएन विनोद तंवर को चार्जशीट दी गई है।” – यूके व्यास, एसई फलोदी
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments