![]()
उदयपुर| भारतीय किसान संघ, चित्तौड़ प्रांत की प्रांतीय बैठक बुधवार को बलराम भवन पर आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह ने कहा कि संघ आगामी स्वर्ण जयंती वर्ष की तैयारियों में जुटा है और हर गांव में प्रभावी कार्
उन्होंने कहा कि देश के 600 से अधिक जिलों में संघ की उपस्थिति है और अब ग्राम पंचायत स्तर तक समितियां बनानी होंगी। संघ की विचारधारा के अनुरूप स्वदेशी, संस्कार, समरसता और स्वाभिमान पर आधारित गांव बनाने की दिशा में काम करना होगा। इस अवसर पर विधिवत पूजन कर पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया। बैठक में अखिल भारतीय जनजातीय कार्य प्रमुख मणिलाल लबाना, प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान, तुलछाराम सीवर, शंकरलाल नागर, अंबालाल शर्मा, परमानंद सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
चित्तौड़ प्रांत की प्रांतीय बैठक में स्वर्ण जयंती वर्ष की तैयारियों पर मंथन
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments