सीकर की धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में आने वाली महिला श्रद्धालुओं के साथ चेन स्नेचिंग की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। यहां दिल्ली से पति के साथ दर्शन करने आई महिला श्रद्धालु का मंगलसूत्र तोड़ लिया गया। महिला के पति ने खाटूश्यामजी पुलिस थाने में
दिल्ली के सागरपुर इलाके के रहने वाले अरुण कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी करुणा के साथ खाटूश्याम मंदिर में दर्शन करने के लिए आए थे। मंदिर के मेन गेट से अंदर जाते समय उनकी पत्नी का दो तौला सोने का मंगलसूत्र तोड़ लिया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

मामले में खाटूश्यामजी थाना SHO इंस्पेक्टर पवन कुमार चौबे का कहना है कि जब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की गई तो उसमें 2-3 संदिग्ध महिलाएं नजर आ रही है। फुटेज के आधार पर महिला आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बता दें कि यह खाटूश्यामजी में चेन स्नेचिंग का पहला मामला नहीं है,पिछले दो महीने में चेन स्नेचिंग की आधा दर्जन से ज्यादा वारदात हो चुकी है। एक भी मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। बता दें कि खाटूश्यामजी में महिला गिरोह के द्वारा इन वारदातों को अंजाम दिया जाता है। जो भीड़ में यहां झुंड में महिला को घेरता है। इसके बाद वारदात करके वहां से फरार हो जाती है।
खाटूश्यामजी में चेन स्नेचिंग से जुड़ी यह खबरें भी पढ़ें :
खाटूश्यामजी में महिलाओं को घेरकर चेन तोड़ रही गैंग, VIDEO:झुंड बनाकर घेरते हैं, फिर गिरोह में शामिल महिलाएं चेन तोड़ लेती हैं

सीकर के खाटूश्यामजी में एक गैंग सक्रिय है, जो भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के गले से चेन तोड़ रही है। इस गैंग में महिलाएं भी शामिल हैं। रविवार को भीड़ के बीच तीन महिलाओं की चेन तोड़ ली गई। घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं। इनमें महिलाएं चेन तोड़ती नजर आ रही है। महिलाओं के साथ कुछ युवक भी शामिल है, जो कुछ ही सेकेंड में वारदात करके वहां से फरार हो जाते हैं।(पूरी खबर पढ़ें)
खाटूश्यामजी में बिहार की महिला की चेन तोड़ी:पति के साथ दर्शन करने आई थी, तिलक लगाने के बहाने पास आई थी चेन तोड़ने वाली महिलाएं

सीकर के खाटूश्यामजी में चेन स्नेचिंग की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। तिलक लगाने वाली महिलाओं के गिरोह ने बिहार से अपने पति के साथ दर्शन करने आई महिला की चेन तोड़ ली। घटना के बाद महिला की तबीयत भी खराब हो गई। अब उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।(पूरी खबर पढ़ें)
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments