☜ Click Here to Star Rating


बीसलपुर बांध के 8 गेट खोलकर पानी निकासी की जा रही है ।

टोंक जिले के बीसलपुर बांध में पानी की आवक बढ़ने से इस सीजन में पहली बार शनिवार सुबह 7 बजे आठ गेट खोल दिए है। इन गेटों से प्रति सेकेंड 96160 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। इसी के साथ अब बनास नदी का भी जल स्तर बढ़ गया है।

.

बीसलपुर बांध परियोजना के XEN मनीष बंसल ने बताया कि बांध के भराव क्षेत्र हुई तेज बारिश से बांध में पानी की आवक बढ़ गई। इसके चलते सुबह 7 बजे बांध के दो और गेट खोले गए है। अब बांध का जल स्तर 315.50 आर एल मीटर मेंटेन कर 8 गेट से बनास नदी में पानी निकासी की जाएगी।

वहीं जिले के कई हिस्सों में बीती रात से रुक रुक कई तेज तो कई हल्की बारिश हो रही है। बीते 24 घंटे में औसत 25 MM बारिश हो चुकी है। इसी के साथ जिले में अब तक 1162.01 MM बारिश हो चुकी है। यानि 173.63 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।

गौरतलब है कि जिले में बांध फुल भरने पर 24 जुलाई को बांध का एक गेट खोला गया था। उसके बाद जैसे जैसे पानी की आवक बांध में बढ़ती गई, वैसे बांध से पानी निकासी भी बढ़ाते गए। तीन बार इसके 6 गेटों को खोला जा चुका था।आज इस सीजन में पहली बार 8 गेट खोलकर पानी निकासी की जा रही है।

गेट नंबर 7 से 14 तक खोल रखा है

अब तक बांध से कुल भराव क्षमता 38.703 TMC के मुकाबले 60 टीएमसी से ज्यादा पानी बनास नदी में छोड़ा जा चुका है। यानि इस सीजन में कुल पानी की भराव क्षमता से डेढ़ गुणा से भी ज्यादा पानी बनास नदी में छोड़ा जा चुका है।गेट नंबर 7 व 14 को एक-एक मीटर, 10 और 11 को तीन-तीन मीटर खोल रखा है। इसके अलावा गेट नंबर 8,9,12,13 को दो-दो मीटर खोल रखा है।

टोंक शहर में भी बीती रात आधा घंटा तेज बारिश हुई।

टोंक शहर में भी बीती रात आधा घंटा तेज बारिश हुई।

मालपुरा क्षेत्र में हुई ज्यादा बारिश

जिले में बीते 24 घंटे में सुबह 8 बजे तक सबसे ज्यादा बारिश सबसे ज्यादा 65 MM बारिश टोरडी सागर रेनगेज सेंटर पर हुई है। इसमें सबसे ज्यादा बारिश 65 MM बारिश टोरडी सागर रेनगेज सेंटर पर हुई है। इसके अलावा चांदसेन 24 MM, लांबाहरिसिंह 31 MM, नासिरदा 25 MM, टोड़ारायसिंह 30 MM, पनवाड 40 MM, पीपलू 30 MM, ठीकरिया 57 MM, टोरडी सागर 65 MM, टोंक 57 MM और दूनी 27 MM बारिश हुई है। इसके अलावा अन्य कई जगह भी हल्की बारिश हुई है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading