☜ Click Here to Star Rating


दौसा जिले में मौसम सुहावना बना हुआ है।

दौसा​ जिले के कई इलाकों में बीती रात हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हुई। यहां रेहडिया बांध और राहुवास क्षेत्र में 30 एमएम, जबकि दौसा, महुवा, बांदीकुई, बैजूपाडा, बसवा, मंडावर और निर्झरना क्षेत्र में 20 एमएम से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। मौसम केन्द्र जयपुर द्

.

जिले में पिछले करीब 10 दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद मौसम पूरी तरह सुहावना बना हुआ है। इससे लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बीते 24 घंटे में इतनी बारिश हुई नियंत्रण कक्ष की मॉर्निंग रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में दौसा में 21 एमएम, लालसोट में 20 एमएम, महुवा में 24 एमएम, मोरेल डेम पर 20 एमएम, रेहडिया डेम पर 36 एमएम, सैंथल सागर पर 20 एमएम, बहरावण्डा में 16 एमएम, बांदीकुई में 27 एमएम, बैजूपाडा में 25 एमएम, बसवा में 28 एमएम, भाण्डारेज में 3 एमएम, कुण्डल में 8 एमएम, लवाण में 12 एमएम, मंडावर में 28 एमएम, नांगल में 12 एमएम, निर्झरना में 24 एमएम, रामगढ़ पचवारा में 7 एमएम, सैंथल में 18, राहुवास में 39 और सिकराय में 14 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

आगामी 7 दिन यूं रहेगा तापमान जिले में 7 सितम्बर को न्यूनतम तापमान 24 और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, 8 सितम्बर को न्यूनतम 24 और अधिकतम 30 डिग्री, 9 सितम्बर को न्यूनतम 23 और अधिकतम 31 डिग्री, 10 सितम्बर को न्यूनतम 24 और अधिकतम 32 डिग्री, 11 सितम्बर को न्यूनतम 24 और अधिकतम 32 डिग्री, 12 सितम्बर को न्यूनतम 23 और अधिकतम 32 डिग्री और 13 सितम्बर को न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

11 बांधों पर चल रही चादर जिलेभर में अच्छी बारिश के चलते 39 में से 34 बांधों में पानी की आवक हुई है। जिनमें से मोरेल बांध, कालाखोह, झिलमिली, रे​हडिया बांध, सिन्थोली, डिवांचली, हरिपुरा, महेश्वरा, भांकरी, नामोलाव, सूरजपुरा बांध ओवरफ्लो हो गए हैं, जिन पर पिछले कई दिनों से चादर चल रही है। जबकि गेटोलाव बांध लबालब भरा हुआ है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading