भीलवाड़ा शहर में रात भर हुई बारिश के बाद शहर की सड़कें दरिया बन गई
भीलवाड़ा में देर रात हुई बारिश के बाद हालात बिगड़ गए है। यहां की कई कॉलोनियां में 1 से 2 फीट तक पानी भर गया। हालात ये हो गए कि देर रात घरों में पानी भर गया। निचली बस्तियों और अंडरब्रिज पूरी तरह से पानी में डूब चुके है।
इधर, बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला कलेक्टर ने आज भीलवाड़ा में सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में अवकाश भी घोषित किया है।
शुक्रवार रात करीब 9 बजे के बाद शहर में रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ। शनिवार सुबह करीब 6,6:30 बजे तक बारिश हुई ।रात भर बारिश होने के चलते शहर के तिलक नगर,शास्त्री नगर, पुराना भीलवाड़ा, विजय सिंह पथिक नगर, रोडवेज बस स्टैंड, रामद्वारा रोड एरिया में दो-तीन फीट से ज्यादा पानी भर गया।
फोटो में देखें बारिश के बाद कैसे बिगड़े हालात…

शास्त्री नगर के एक मकान में पानी भर गया। परिवार देर रात जब जागा तो घर का सामान तैरता हुआ मिला।

पुराने भीलवाड़ा में भी कई मकानो में पानी भरा।

विजय सिंह पथिक नगर में सड़क पर नदी बहने लगी। लोगों को एक जगह से दूसरी जगह आने-जाने में मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।

बड़ला चौराहे पर नाले उफान पर है। भारी बारिश की चेतवानी के बाद प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम अलर्ट मोड पर है।

शहर की सड़कें दरिया बन गई। हालात ये थे कि घरों के बाहर खड़ी बाइक और कार तक डूब गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments